For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118350192
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं कल से, 19.90 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत |  Ajmer Breaking News: बुधवार को फिर मिला अजमेर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, फिर से सुरक्षा एजेंसी हुई सतर्क, |  Ajmer Breaking News: मांगलियावास थाना अंतर्गत डुमाडा गाँव में आम रास्ते पर अतिक्रमण कर बंद करने को लेकर हुआ विवाद, |  Ajmer Breaking News: राजस्थान रोडवेज सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण समिति के चुनाव हुए संपन्न, राधा मोहन सेन निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष |  Ajmer Breaking News: नवविवाहित जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,अपने ही परिजनों से बताया जान को खतरा |  Ajmer Breaking News: बुधवार को संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक युवक सफेद कोट पहनकर जबरन चिकित्सक कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगा। |  Ajmer Breaking News: राजेश पायलट की आज जयंती है ,अजमेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज स्थित विकासपुरी में पेड़ की कटिंग करते वक्त डालिया गिरी बिजली के तारों पर, जोर के धमाके के साथ क्षेत्र के घरों में दौड़ा करंट, |  Ajmer Breaking News: अब क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्ण गंज कहिए, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने नए नाम की शिला पट्टिका का किया अनावरण  | 

अजमेर न्यूज़: मांगलियावास थाना अंतर्गत डुमाडा गाँव में आम रास्ते पर अतिक्रमण कर बंद करने को लेकर हुआ विवाद,

Post Views 01

February 11, 2026

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर चढ़ाई बोलेरो, कई ग्रामीण घायल एक की हालत नाजुक, जेएलएन अस्पताल में जारी है इलाज

मांगलियावास थाना अंतर्गत डुमाडा गाँव में आम रास्ते पर अतिक्रमण कर बंद करने को लेकर हुआ विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर चढ़ाई बोलेरो, कई ग्रामीण घायल एक की हालत नाजुक, जेएलएन अस्पताल में जारी है इलाज

अजमेर के मांगलियावास थाना अंतर्गत के डुमाडा गांव में बुधवार को सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमियों द्वारा बंद ये का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर वार्डपंच के परिजनों लाठी डंडों से हमला करने के बाद उन पर बोलेरो चढ़ा दी। इस हमले में पूर्व सरपंच गोविंद राम गुर्जर सहित तीन अन्य ग्रामीण घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय पूर्व सरपंच गोविंदराम समेत ग्रामीण मौके पर अतिक्रमण कर रहे छगन पुत्र हजारी गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि गुरुदयाल गुर्जर तथा उसके पक्ष के अन्य लोगों द्वारा आम  रास्ता रोके जाने पर ग्रामीण समझाइश करने पहुंचे थे। इसी दौरान छगन गुर्जर ने फोन कर अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। छगन गुर्जर के परिवार के गोपाल और परमेश्वर एक बोलेरो में सवार होकर आए समझाइश के लिए मौके पर खड़े पूर्व सरपंच गोविंद राम गुर्जर सहित ग्रामीणों पर हमला कर बोलेरो चढ़ा दी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बोलेरो चढ़ाने से गोविंद गुर्जर के दोनों हाथ फैक्चर हो गए रीड की हड्डी, पसलियां टूट गई, सिर में चोट पहुंची, वहीं कान में टांके आए। उन्हें गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में ग्रामीण सेवा पुत्र छोगा, कालू पुत्र हीरा, गोविंद पुत्र देव भी घायल हुए हैं। 

इधर सूचना पाकर मांगलियावास थाने से एएसआई गोपाराम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। सेवानिवृत्त विकास अधिकारी उगमचंद गुर्जर, सरपंच के भाई सत्यनारायण गुर्जर समेत ग्रामीणों ने घायल गोविंद राम तथा ग्रामीणों को अजमेर अस्पताल पहुंचाया। जहां गोविंदराम की हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर मांगलियावास पुलिस घटना के बाद फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पूर्व विकास अधिकारी उगम चंद गुर्जर समेत ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर वार्ड पंच हरदयाल गुर्जर के पिता छगन पुत्र हजारी गुर्जर और उसके लड़के परमेश्वर, गोपाल जबरन सार्वजनिक रास्ते पर दीवार खींचकर उस पर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे थे। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पूर्व सरपंच गोविंदराम समेत ग्रामीण मौके पर बातचीत एवं समझाइश करने पहुंचे थे तभी आरोपी पक्ष के लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved