Post Views 01
February 11, 2026
राजस्थान रोडवेज सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण समिति के चुनाव हुए संपन्न, राधा मोहन सेन निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
आज दिनांक 11फरवरी.2026 को सेवानिवृत कल्याण समिति राजस्थान रोडवेज अजमेर के चुनाव केन्द्रीय रोडवेज बस स्टैंड स्थित माता मंदिर में आयोजित किये गये।चुनाव अधिकारी चिरजी लाल शर्मा की सर्व सम्मति से कराए गए चुनाव मिटिंग की अध्यक्षता सरंक्षक सुबोध गोपाल साहब ने की। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्विरोध कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष राधामोहन सैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -बहादुर सिंह राठौड़ चीपरोली, उपाध्यक्ष - मुरारीलाल सिंह, सचिव - हरमीत बेदी चन्द्रप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष,लाल चन्द शर्मा सह कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री सुभाष महेश्वरी, मिडिया प्रभारी सियाराम राजनलाल,सुरेश दर्जी को सर्व सम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत कार्मिकों ने निर्वाचित सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved