Post Views 01
February 11, 2026
बुधवार को फिर मिला अजमेर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, फिर से सुरक्षा एजेंसी हुई सतर्क,
फिर से कलेक्ट्रेट कराया खाली, फिर से मुकदमा कराया दर्ज, फिर से नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध
अजमेर में बुधवार सुबह एक बार फिर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी का मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। ईमेल पर धमकी भेजने वाले शक्श ने लिखा कि कलेक्ट्रेट ऑफिस की दो मंजिलों में सल्फर नाइट्रेट वाले आईडी लगाए गए हैं.. जो ठीक 11:50 पर ब्लास्ट हो जाएंगे। जिसके बाद पुलिस ओर सुरक्षा एजेंसियों की टीम कलेक्ट्रेट पहुंची और समस्त कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल कर बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड के जरिए सघन चेकिंग शुरू की लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कुछ भी संदिग्ध हाथ नहीं लगा।
तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। सवाल ये उठता है कि 4 बार पूर्व में भी कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय,दरगाह को बम से उड़ाने के ईमेल मिले लेकिन धमकी देने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया पर अभी तक नतीजा कुछ नहीं निकला।
एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कलेक्ट्रेट में सर्च ऑपरेशन चलाया गया । सीआईडी की टीम ने मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड के जरिए चेकिंग की साथ में बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी मौजूद रही कलेक्ट्रेट के सभी विभागों में कर्मचारियों को शांतिपूर्ण तरीके से बाहर निकलवा कर चेकिंग की गई।
कलेक्ट्रेट की दूसरी मंजिल पर विस्फोटक रखने की सूचना मिली थी। मेल भेजने वाले ने लिखा कि कलेक्ट्रेट की दूसरी मंजिल पर सल्फर नाइट्रेट के आईडी लगाए गए हैं। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अजमेर में जिला न्यायालय के नए भवन को भी उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे पहले कलेक्ट्रेट ओर दरगाह को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया लेकिन पुलिस को आज तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा कि आखिर कौन शरारती तत्व है जो लगातार पुलिस ओर प्रशासन की मशक्कत करा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved