For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118350056
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं कल से, 19.90 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत |  Ajmer Breaking News: बुधवार को फिर मिला अजमेर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, फिर से सुरक्षा एजेंसी हुई सतर्क, |  Ajmer Breaking News: मांगलियावास थाना अंतर्गत डुमाडा गाँव में आम रास्ते पर अतिक्रमण कर बंद करने को लेकर हुआ विवाद, |  Ajmer Breaking News: राजस्थान रोडवेज सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण समिति के चुनाव हुए संपन्न, राधा मोहन सेन निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष |  Ajmer Breaking News: नवविवाहित जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,अपने ही परिजनों से बताया जान को खतरा |  Ajmer Breaking News: बुधवार को संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक युवक सफेद कोट पहनकर जबरन चिकित्सक कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगा। |  Ajmer Breaking News: राजेश पायलट की आज जयंती है ,अजमेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज स्थित विकासपुरी में पेड़ की कटिंग करते वक्त डालिया गिरी बिजली के तारों पर, जोर के धमाके के साथ क्षेत्र के घरों में दौड़ा करंट, |  Ajmer Breaking News: अब क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्ण गंज कहिए, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने नए नाम की शिला पट्टिका का किया अनावरण  | 

अजमेर न्यूज़: नवविवाहित जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,अपने ही परिजनों से बताया जान को खतरा

Post Views 01

February 11, 2026

घरवालों की मर्जी के ख़िलाफ प्रेमी युगल ने जयपुर आर्य समाज में किया विवाह 

नवविवाहित जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,अपने ही परिजनों से बताया जान को खतरा 

घरवालों की मर्जी के ख़िलाफ प्रेमी युगल ने जयपुर आर्य समाज में किया विवाह 

सोशल मीडिया पर हुए ऑन लाइन लव के बाद परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी युगल ने आर्य समाज में लव मैरिज कर ली लेकिन शादी के बाद नवविवाहित युगल अब अपनी जान को खतरा बताते हुए अजमेर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंचा है। किशनगढ़ निवासी श्रीकांत प्रजापत और नागौर जिले की रहने वाली भावना प्रजापत ने जयपुर जाकर आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से विधिवत विवाह कर लिया। विवाह के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, लेकिन इसके बाद से उन्हें लड़की के परिजनों के विरोध और दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
नवविवाहित जोड़े का आरोप है कि भावना के घरवालों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं जिससे उनकी जान-माल को खतरा है। इसी आशंका के चलते  आज दोनों पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के सामने पेश हुए और सुरक्षा की मांग की है।नव विवाहित दम्पत्ति ने बताया कि पूर्व में लड़की के परिजनों ने ही उनकी शादी तय की थी सगाई तक बात पहुंची थी लेकिन अज्ञात कारणों के चलते शादी तोड़ दी गई लेकिन दोनों के बीच बातचीत के दौरान प्यार परवान पर चढ़ चुका था साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे आखिर परिवार के नहीं मानने पर दोनों ने प्रेम विवाह करने का फ़ैसला लिया लेकिन अब लड़की के परिजन ही उनकी जान के लिए खतरा बने हुए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved