For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118444997
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, |  Ajmer Breaking News: भारत-फ्रांस दूतावास, फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया नेटवर्क द्वारा आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के तहत जिला कलेक्ट्रेट की दीवारों पर महिला अधिकारों और जागरुकता का संदेश देने वाले भित्तिचित्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में नेगेटिव एनर्जी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से जेवर ठगने का मामला, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रदेश के बजट 2026- 27 के प्रमुख बिंदुओं को मीडिया से किया साझा |  Ajmer Breaking News: मिलेट्स मेले का किया गया आयोजन प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग        |  Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई। 

Post Views 01

February 12, 2026

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं प्रारंभ, बोर्ड प्रशासक और सचिव ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ,

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं प्रारंभ, बोर्ड प्रशासक और सचिव ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ, सीसीटीवी कैमरा से परीक्षा केंद्रों की की जा रही है निगरानी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई। 
गुरुवार को पहले दिन सैकण्डरी की परीक्षा में   अंग्रेजी अनिवार्य कोड (02) विषय की परीक्षा हुई जबकि सीनियर सैकण्डरी की पहले दिन मनोविज्ञान (19) विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए राज्य में 6 हजार 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा में कुल 19 लाख 90 हजार 57 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें सैकण्डरी के 10 लाख 68 हजार 109 तथा सीनियर सैकण्डरी के 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थी शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के 4 हजार 122 और प्रवेशिका के 7 हजार 817 परीक्षार्थी पंजीकृत है। 
परीक्षा का समय प्रातः 8.30 से 11.45 बजे तक है। जबकि प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय (मूकबधिर) के परीक्षार्थियों का समय प्रात 8.30 से दोपहर 12.45 बजे तक रखा गया है।
पहली बार परीक्षा केंद्रों के कैमरों को अभय कमाण्ड सेंटर से जोड़ कर मॉनिटरिंग का नवाचार भी किया गया है। 

बोर्ड कार्यालय में बोर्ड प्रशासक व संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ओर सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने विधिवत पूजा अर्चना कर राज्य भर में शांति पूर्ण परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न होने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल पैनल व कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया।
नकल रोकने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती एवं विशेष दलों की नियुक्ति की गई है। बोर्ड स्थित कन्ट्रोल रूम व सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम पर कार्मिक तैनात किए गए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved