Post Views 01
February 13, 2026
अजमेर में वॉल आर्ट फेस्टिवल से दीवारों एवं स्कूल पर आई रौनक ।
ब्लॉसम स्कूल में भव्य वॉल पेंटिंग बनाई, शनिवार को आर्ट फेस्टिवल का समापन हुआ
अजमेर रामनगर ब्लॉसम स्कूल में फ्रांस एवं भारत के मध्य सांस्कृतिक आदान प्रदान के तहत फ्रेंच एंबेसी के एलायंस फ्रांसेस द जयपुर की पहल पर दीवारों पर बनाई गई वॉल पेंटिंग्स से सौंदर्य निखर उठा।स्कूल प्रशासक राजेश कश्यप ने बताया कि महिला जन अधिकार समिति, पृथ्वीराज फाऊंडेशन एवं लोक कला संस्थान के सहयोग से चल रहे वॉल आर्ट फेस्टिवल में दूसरे दिन भी कलाकारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया जिनका हौसला बढ़ाने के लिए कलाकारों से संवाद कर उनका चित्रांकन देख भरसक प्रशंसा की।
उन्होंने फ्रांस से आई कलाकार ऑड्रे से संवाद किया और भारत व फ्रांस की सांस्कृतिक परिदृश्य के बारे में चर्चा भी की। शहर के सौंदर्य को निखारने के लिए यह एक सार्थक प्रयास है जिसे आगे भी जारी रखना चाहिए। जल्द ही वे दीवारे पहचान करके बतायेंगे जिन्हें सुसज्जित किया जा सके।
आयोजन में फ्रेंच कलाकार के साथ अजमेर के करीब 40 युवा कलाकारों ने महिलाओं के अधिकारपूर्ण जीवन की रचनात्मकता और उभरती आवाजों को केंद्र में रख दीवारों पर वॉल आर्ट पेंटिंग के अंतर्गत खेलकूद, आई टी सेक्टर, शिक्षा, आत्मरक्षा आदि को प्रकृति के सौंदर्य में समाहित करते हुए 14 पैनल पर चित्रित किया। पेंटिंग्स के साथ महिला सशक्तिकरण और कला एवं संस्कृति संरक्षण से संबंधित स्लोगन भी लिखे गए।कार्यक्रम में राजेश कश्यप, पूजा गुप्ता, ललित शर्मा, कुसुम शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved