Post Views 01
February 13, 2026
अजमेर जिला न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी,
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पूरा परिसर कराया खाली, सुनवाई स्थगित हुई और बम व डॉग स्क्वायड द्वारा सघन तलाशी, जांच के बाद नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध
शुक्रवार को एक बार फिर अजमेर जिला न्यायालय के नए भवन को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई। धमकी भरे मेल में लिखा कि कोर्ट में 4 बम लगाएं गए है, जल्दी फटने वाले हैं। धमकी की सूचना मिलते सिविल लाइन थाना पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड,सीआईडी और डॉग स्क्वायड की टीम जिला न्यायालय पहुंची। पुलिस ने न्यायालय परिसर से वकीलों और मुवक्किलों को बाहर निकाल कर कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू की।काफ़ी देर तक चले सर्च ऑपरेशन में हालांकि पुलिस को कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशाशन ने राहत की सांस ली।अजमेर जिला बार एसोसिएशन सचिव रूपेंद्र परिहार ने बताया कि अजमेर जिला न्यायालय के नए भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली पूर्व में भी शुक्रवार को ही ऐसी धमकी दी गई थी।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ।हालांकि तलाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पूर्व में भी अजमेर जिला कलेक्ट्रेट और दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसका मुकदमा भी दर्ज है लेकिन धमकी देने वालों का कोई पता नहीं लग पाया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved