For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118522322
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: होलसेल व्यापारी की स्कूटर की डिक्की से 5 लाख रुपए से भरा बैग हुआ चोरी, 11 फरवरी को हुई वारदात, व्यापारी ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी शिकायत, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में वॉल आर्ट फेस्टिवल से दीवारों एवं स्कूल पर आई रौनक,ब्लॉसम स्कूल में भव्य वॉल पेंटिंग बनाई, शनिवार को आर्ट फेस्टिवल का समापन हुआ  |  Ajmer Breaking News: फव्वारा चौराहे पर बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आयोजन के पोस्टर फाड़े जाने के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: आतेड़ कच्ची बस्ती के क्षेत्रवासियों ने कृष्णगंज थाना पुलिस को शिकायत देकर क्षेत्र में संचालित अवैध और अपराध जनत गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी,  |  Ajmer Breaking News: विधानसभा में प्रश्न काल: राइट टू हेल्थ पर सदन में टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की कड़ी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के ट्रेचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक का पहाड़, मूक पशुओं के लिए बना मौत का मैदान |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से विधिवत् प्रारंभ हो गई।  |  Ajmer Breaking News: विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा नई श्रम कानून के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, | 

अजमेर न्यूज़: आतेड़ कच्ची बस्ती के क्षेत्रवासियों ने कृष्णगंज थाना पुलिस को शिकायत देकर क्षेत्र में संचालित अवैध और अपराध जनत गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग

Post Views 01

February 13, 2026

आतेंड़ कच्ची बस्ती क्षेत्र में अवैध नशा करके उत्पात मचाने और गाली गलौज करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

आतेड़ कच्ची बस्ती के क्षेत्रवासियों ने कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीनदयाल पवार के नेतृत्व में कृष्णगंज थाना पुलिस को शिकायत देकर क्षेत्र में संचालित अवैध और अपराध जनत गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। पवार ने बताया कि आतेंड़ कच्ची बस्ती क्षेत्र में अवैध नशा करके उत्पात मचाने और गाली गलौज करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जब क्षेत्रवासी उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं तो वह मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। क्षेत्र में सरकारी स्कूल की छुट्टी के समय लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।
आतेंड़ माता मंदिर आने वाली महिलाओं के साथ नशा करने वाले अभद्रता करते हैं। रात को 12:00 बजे से 2:30 बजे के बीच क्षेत्र में एमडी और अन्य तरह की नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इसलिए पुलिस रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए और नशेड़ियों को हवालात में डालकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यह लोग नशे की हालत में किसी के साथ कुछ भी गलत कर सकते हैं। यह क्षेत्रवासियों को धमकाते हैं और उनके साथ मारपीट भी करते हैं। लिहाजा क्षेत्र वासियों की पीड़ा को समझते हुए पुलिस जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान ले।।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved