Post Views 01
February 13, 2026
होलसेल व्यापारी की स्कूटर की डिक्की से 5 लाख रुपए से भरा बैग हुआ चोरी, 11 फरवरी को हुई वारदात, व्यापारी ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी शिकायत,
सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया संदिग्ध पुलिस कर रही है छानबीन
अजमेर की अनाज मंडी में आटे मैदा के होलसेल व्यापारी की स्कूटी से चंद मिनट में पलक झपकते ही पांच लाख रुपए से भरा बैग पार हो गया।
चोरी करते हुए का बदमाश का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीड़ित व्यापारी पवन कुमार सिंधी की शिकायत पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात 11 फरवरी रात करीब साढ़े 9 बजे केसरगंज स्थित दूध की डेयरी के सामने की है। क्लॉक टावर थाना पुलिस दूध डेयरी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विकास कॉलोनी फायसागर रोड निवासी पवन कुमार पुत्र वासुदेव सिंधी ने बताया कि उसकी अनाज मंडी पड़ाव में आटे मैदा की दुकान है। 11 फरवरी को उसने पोस्ट ऑफिस के अकाउंट से 3 लाख 50 हजार निकाले ओर दुकान पर दिन भर की सेल के 1 लाख 50 हजार रुपए कुल 5 लाख रुपए की नकदी बैग में रखी थी।
रात साढ़े 8 बजे दुकान मंगल करके दुकान पर काम करने वाले लड़के के शादी समारोह में गया ओर बाहर से ही लिफाफा पकड़ाकर स्कूटी से केसरगंज गोलचक्कर स्थित दूध डेयरी पर पहुंचा, जहां उसने दूध लेने से पहले स्कूटी की डिक्की खोलकर बैग चेक किया बैग सुरक्षित होने पर वह दूध लेने डेयरी पर गया। 2 मिनट में दूध लेकर जब वापस आया और दूध रखने के लिए डिक्की खोली तो 5 लाख रुपए से भरा बैग गायब था। जिसके बाद उसने तुरंत क्लॉक टावर थाने को सूचित किया।पीड़ित पवन कुमार के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के द्वारा उसकी दुकान से ही रेकी की जा रही थी।
गौरतलब है की इसी तरह की एक वारदात कुछ समय पूर्व पड़ाव इलाके के एक होलसेल व्यापारी के साथ भी हुई थी ठीक उसी ढंग से इस वारदात को भी अंजाम दिया गया है। व्यापारी जब दुकान मंगल करते हैं तब आसपास बदमाश रेकी करते हैं की दुकान की कमाई बैग में कहां रखी जा रही है और उसके बाद लगातार पीछा करते हुए इस तरह की वारदात को अंजाम दे डालते हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved