Post Views 01
February 14, 2026
रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड मुख्य सड़क पर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, पान की दुकान के ताले तोड़कर 23000 रुपए की नगदी सहित महंगी सिगरेट गुटके आदि चोरी
अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड स्थित पप्पू पान की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात एक चोर ने ताले तोड़कर पर्स में रखी 23 हजार रुपए की नगदी और बीड़ी सिगरेट,गुटके चोरी कर लिये। रामगंज ब्यावर रोड़ मुख्य सड़क पर हुई चोरी की घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड ही गई। दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के साथ रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा कर कार्यवाही की मांग की है।पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक गौरव शर्मा ने बताया कि रामगंज ब्यावर रोड पर उसकी पप्पू पान के नाम से दुकान है। देर रात एक चोर काउंटर से छलांग लगाकर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसा और गल्ले में रखे पर्स में रखी 23000 रुपए की नगदी सहित महंगी सिगरेट गुटके आदि चोरी लिए। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो ताले टूटे मिले जिसके बाद इसकी सूचना रामगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर दुकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई दे रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved