For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118596595
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल प्रशासन एवं सर्जरी विभाग ने किया लायंस का आभार व्यक्त  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0, कृषकों में जल संरक्षण एवं मृदा संवर्धन में जागृति लाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: बीकानेर के उभरते बॉलीवुड सिंगर शहजाद अली फ़िल्म धुरंधर के गानों की वजह से बड़ी पहचान बना चुके अजमेर शरीफ दरगाह में शुकराना चादर पेश कर ज़िंदगी मे क़ामयाबी की दुआ मांगी है। |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड मुख्य सड़क पर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, पान की दुकान के ताले तोड़कर 23000 रुपए की नगदी सहित महंगी सिगरेट गुटके आदि चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में 32 साल के हार्ट पेशेंट की मौत पर हंगामा हो गया। |  Ajmer Breaking News: आज 14 फ़रवरी को माध्यमिक व्यावसायिक और उच्च माध्यमिक के लोकप्रशासन विषय की परीक्षा आयोजन के दौरान बोर्ड कमांड कंट्रोल रूम (सीसीटीवी )द्वारा गहनता से निगरानी रखी गई  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में वेद की गूंज: रजत जयंती समारोह में बाबा रामदेव और मंत्री सुरेश रावत की उपस्थिति वेद, संस्कृति और शिक्षा पर विमर्श: रजत जयंती समारोह में गूंजा सनातन संदेश |  Ajmer Breaking News: होलसेल व्यापारी की स्कूटर की डिक्की से 5 लाख रुपए से भरा बैग हुआ चोरी, 11 फरवरी को हुई वारदात, व्यापारी ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी शिकायत, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में वॉल आर्ट फेस्टिवल से दीवारों एवं स्कूल पर आई रौनक,ब्लॉसम स्कूल में भव्य वॉल पेंटिंग बनाई, शनिवार को आर्ट फेस्टिवल का समापन हुआ  |  Ajmer Breaking News: फव्वारा चौराहे पर बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आयोजन के पोस्टर फाड़े जाने के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, | 

अजमेर न्यूज़: बीकानेर के उभरते बॉलीवुड सिंगर शहजाद अली फ़िल्म धुरंधर के गानों की वजह से बड़ी पहचान बना चुके अजमेर शरीफ दरगाह में शुकराना चादर पेश कर ज़िंदगी मे क़ामयाबी की दुआ मांगी है।

Post Views 01

February 14, 2026

राजस्थान के जिला बीकानेर के उभरते बॉलीवुड सिंगर  शहजाद अली अपनी  गुलुकारी और फ़िल्म "धुरंधर" के गानों की वजह से बड़ी पहचान बना चुके है। इसी के तहत उन्होंने अब अजमेर शरीफ दरगाह में शुकराना चादर पेश कर ज़िंदगी मे क़ामयाबी की दुआ मांगी है। अपनी टीम के साथ उन्होंने हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे सूफ़ियाना कलाम पेश कर हाजिरी भी दी है। जहा उन्हें दरगाह के ख़ादिम सैय्यद राहिब चिश्ती ने ज़ियारत कराई और दस्तारबन्दी  कर दरबार का तबर्रुक दिया। शहजाद अली ने हालही में  बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री कर अपनी पहचान बनाई है और फ़िल्म धुरंधर में "मुझे कारवां की तलाश" जैसे गानों से अपने टेलेंट का बेहतरीन मुज़ाहिरा किया है। वैसे तो अली बुनियादी तौर पर राजस्थान के जिला बीकानेर के मकामी हैं और मौजूदा वक्त में मुंबई में रहते हैं।  शहजाद अली ने बताया कि उनकी टीम सूफी म्यूजिक पर ज़्यादा तवज्जों देती है और ख्वाजा गरीब नवाज से बेहद अक़ीदत रखते है। अजमेर आना उनके लिए मदीना शरीफ की ज़ियारत का अहसास कराता है। अजमेर दरगाह की निस्बत से ही सारी दुनिया मे उन्हें  घूमने का मौका मिला है जो ख्वाजा साहब का करम है और जो हमेशा बना रहे इसके लिए खुसूसी दुआ मांगी है। शहजाद अली ने बताया कि फ़िल्म "धुरंधर" में उन्हें गाना 'ना तो कारवा की तलाश है' पेश किया था। इसके अलावा उन्होंने और उनके भाई सुल्तान सुलेमानी ने फ़िल्म ' डॉक्टर जी, आश्रम,आर्टिकल 370, कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में भी की है। फ़िल्म धुरंधर में उनके गानों के वायरल होने से अच्छी पहचान मिली है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved