Post Views 01
February 15, 2026
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न शिवालयों का किया जलाभिषेक
प्रदेश एवं शहर की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की
अजमेर , 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर शहर के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती उतारकर प्रदेश एवं शहर की खुशहाली, एवं प्रगति की कामना की। देवनानी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आत्मशुद्धि, संयम, आस्था और लोककल्याण का प्रतीक है। जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और सेवा भाव को सुदृढ़ करता है तथा भगवान शिव की कृपा से राज्य एवं शहर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहें यही उनकी प्रार्थना है।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved