Post Views 01
February 15, 2026
देश प्रदेश सहित अजमेर में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया बड़े ही हर्ष उल्लास और उमंग से जगह-जगह ठंडाई और फलों का भक्तों ने किया वितरण भोले का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक के साथ किया भविष्य श्रृंगार
देश,प्रदेश सहित अजमेर में भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही भक्तिभाव, श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। श्री झरनेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से झरनेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को मंदिर में श्रद्धालु भोले का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। यहां 11 हजार लीटर ठंडाई का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। शहरवासी भगवान शिवजी की पूजा अर्चना, स्तुति व अराधना में लीन हैं।
इसके अलावा कोटेश्वर महादेव मंदिर,नगीना बाग जतोई दरबार,सहित शिवालयों में सुबह से शिव भक्तों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक रुद्राभिषेक किया गया वैदिक मेट्रो चारों के साथ भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराकर बेलपत्र धतूरा फूल फल और मेरे का भोग अर्पित किया गया इस दौरान भक्तों द्वारा ओम नमः शिवायः, 'हर हर महादेव', 'बम बम भोले' के जयघोष की गुंजायमान होते रहे।
शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, भांग, बिल्वपत्र, आंकड़े के पुष्प, फल, गन्ने के रस आदि से पूजा अर्चना की गई।
साथ ही शिव परिवार का केसर, इत्र, चंदन एवं फूलों से विशेष श्रृंगार किया,शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया। शाम को शिव पार्वती परिवार की संध्या आरती के साथ प्रसाद का वितरण भी हुआ
वहीं शहर के अनेक इलाकों में शिव भक्तों द्वारा ठंडाई का प्रसाद और शरबत सहित फल आदि का वितरण भी किया गया वरुण सागर रोड बोराज में हर साल की तरह इस साल भी शिव भक्तों द्वारा स्टॉल लगाकर सभी आने जाने वाले लोगों को शरबत और ठंडाई पिलाई गई साथ ही फल भी बांटे भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लगातार 13 साल साथियों के सहयोग से यह कार्य किया जाता है हर महाशिवरात्रि के अवसर पर शरबत ठंडाई और फलों का वितरण किया जाता है आज भी 551 लीटर ठंडाई और 251 किलो फल वितरित किए गए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved