Post Views 6331
February 27, 2022
एक दिन युद्ध समाप्त हो जाएगा नेता हाथ मिलाएंगे और
एक वृद्ध औरत शहीद हो चुके औलाद का इंतज़ार करेगी
एक औरत करेगी इंतज़ार अपने शौहर के लौट आने का और
वे बच्चे अपने बहादुर पिता की प्रतीक्षा करेंगे
मुझे नहीं पता कि मेरे वतन को किसने बेचा
लेकिन मैंने देखा है इसकी कीमत किसने चुकाई है।
- महमूद दरवेश ( फ़िलिस्तीनी कवि )
अनुवाद - गौरव गुप्ता