Post Views 11
September 20, 2025
कोबरा टीम राजस्थान के संस्थापक सुखदेव भट्ट ने नाग नागिन का जोड़ा जिसे धामण सांप भी कहा जाता है जिसकी लंबाई 8 से 9 फिट है पैतृक गांव से किया रेस्क्यू
रेस्क्यू के दौरान 50 किलो की गाडर की लगने से सुखदेव भट्ट चोट ग्रस्त हो गए
सुखदेव भट्ट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों नाग नागिन के जोड़े को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा ।इस जोड़े के बारे में जानकारी देते हुए सुखदेव भट्ट ने इसे काफी भयानक बताया, यह सांप बहुत ही फुर्तीला होता है और इसमें बहुत ज्यादा दौड़ने की और डसने की क्षमता होती है। भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि इसका रेस्क्यू करना कोई आसान काम नहीं है कई बार जान जोखिम में डालनी पड़ती है। जिसका खामियाजा व्यक्तिगत तौर पर वे कई बार उठा चुके हैं।चैनल के माध्यम से सुखदेव भट्ट ने जानकारी देते हुए आम जनता बताया की कई बार वन्य जीव को बचाते वक्त खुद जख्मी हो गए पर वन्य जीव पर्यावरण की सुरक्षा करना नहीं छोड़े परिवार की जानकारी में सुखदेव भट्ट के तीन बेटियां हैं जो कि तीनों ही पढ़ाई के साथ साथ वन्य जीव पर्यावरण को बचाने का कार्य कर रही है।भट्ट ने कहा कि अगर धरती पर वन्य जीव नहीं रहे तो पर्यावरण के साथ-साथ इंसानी जीवन पर भी खासा प्रभाव पड़ सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया का चलन भी अभिक चल रहा है जिसमें युवा पीढ़ी वन्य जीवों के साथ रील बना कर वन्य जीवों के साथ खिलवाड़ कर रही है। वन विभाग ऐसे असामाजिक तत्वों की जांच करते हुए पाबंद करे ताकि वन्य जीव को प्रताड़ना से बचाया जा सके।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved