For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169961519
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, | 

अजमेर न्यूज़: तीर्थ नगरी पुष्कर में घर घर दर्शन देने पहुंचे प्रथम पूज्य गणपति

Post Views 381

August 31, 2022

1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

तीर्थ नगरी पुष्कर में गणेश चतुर्थी पर बीते 54 वर्षो से एक अनोखी परम्परा का निर्वाह किया जा रहा है । जहाँ प्रथम पूज्य गणेश भगवान अपने भक्तों के घरों में जाकर उन्हें दर्शन देते है । गाजे बाजो के साथ घर पधारे गणेश भगवान का स्वागत करने में श्रद्धालु फलक पावडे बिछाते हैं । भगवान गणेश को तिलक कर लड्डू का भोग लगाकर आरती उतारते है । दरअसल 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ ने इस आयोजन की शुरुआत की । आयोजन के दौरान कस्बे के बच्चे को गणेश भगवान के स्वरूप में सजा कर प्राचीन भगवान गणेश का मुखोटा पहनाया जाता है । और उसे क्षेत्र के हर घर मे ढोल ओर बैंड के साथ ले जाया जाता है । जहा कस्बेवासी भगवान गणेश के प्रतीकत्मक स्वरूप की श्रद्धा के साथ पूजा करते है । बुधवार गणेश चतुर्थी के अवसर पर कस्बे के वराह घाट चौक पर कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रों के बीच कस्बे के जामुन शर्मा को गणेश भगवान के स्वरुप में सजा कर पुराना मुखौटा पहनाया । इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वराह घाट क्षेत्र के घरों में गणेश के प्रतीकात्मक स्वरूप को भ्रमण करवाया । यह भ्रमण वराह घाट, इमली मोहल्ला, वराह मंदिर, मेलु गवाड़ी, करीठ गवाड़ी, गुजराती , मिश्रो का मोहल्ला,पटवारी गली होते हुए पुनः वराह घाट पहुचा । इस दौरान श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ के सुरेंद्र राजोरिया, आशुतोष शर्मा, रविकांत शर्मा, गणेश जोशी , मोनीशर्मा , पार्थ शर्मा मौजूद रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved