For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 109476443
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  हिन्दू मुस्लिम ने मिल कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशियाँ मनाई  |  Ajmer Breaking News: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन का 22वां वार्षिक अधिवेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 158 में बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मनोरोग विभाग की ओपीडी में बर्थ-डे पार्टी के दौरान मीट पकाने और खाने का वीडियो वायरल |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत भजनगंज में छाछ व सब्जी बेचने वाली महिला को ठग ने बनाया शिकार, आधा तोला सोने का ताबीज उतरवा कर हुआ फरार |  Ajmer Breaking News: कोबरा टीम राजस्थान के  संस्थापक सुखदेव भट्ट ने नाग नागिन का जोड़ा जिसे धामण सांप भी कहा जाता है जिसकी लंबाई 8 से 9 फिट है पैतृक गांव से किया रेस्क्यू  |  Ajmer Breaking News: लैटरल एंट्री को लेकर ग्रुप वन और ग्रुप 2 के चिकित्सक हुए आमने-सामने, ग्रुप 2 के डॉक्टर्स बता रहे हैं सही तो ग्रुप 1 के डॉक्टर्स जता रहे हैं विरोध |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी के तीन मंडलों में हुआ 150 यूनिट रक्तदान और स्वास्थ जांच शिविर में 500 लोग हुए लाभान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ मे एक रोज़ा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा मुनाकीद जलसे मे सीरत उन्नबी हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का खूसूसी ब्यान हुआ। |  Ajmer Breaking News: 83 आरएएफ बटालियन का फ्लैग मार्च, पुष्कर में संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण,साम्प्रदायिक तनाव से निपटने के लिए आरएएफ का फ्लैग मार्च, | 

राजस्थान न्यूज़: भिवाड़ी में शुरू हुआ 12 वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर: केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव बोले – चरखे से चंद्रमा तक छाया स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम

Post Views 01

September 20, 2025

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज आर्थिक दृष्टि से विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने बताया कि देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 67 से बढ़कर 167 हो गई है

भिवाड़ी। भिवाड़ी मेला ग्राउंड में लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 12 वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (IIF-2025) का शुभारंभ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल चरखा और हस्तशिल्प तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत आज स्वदेशी प्रयासों से चंद्रमा तक पहुंचने की क्षमता रखता है। कोविड महामारी के दौरान स्वदेशी वैक्सीन ने 140 करोड़ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की और देश को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज आर्थिक दृष्टि से विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने बताया कि देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 67 से बढ़कर 167 हो गई है और एनएच-8 को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी चल रही है।

उद्योग जगत को इंस्पेक्टर राज से मिलेगी मुक्ति:

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार उद्यमियों को निर्भीकता से उद्योग चलाने का माहौल दे रही है। जन विश्वास बिल के तहत गैर-जरूरी कानून खत्म किए जा रहे हैं। पर्यावरण मंजूरी के लिए नई ऑडिट व्यवस्था लाई जाएगी, जिससे इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जीएसटी सुधारों से ट्रैक्टर और कार जैसे उत्पाद सस्ते हुए हैं, वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स और रोजमर्रा के सामान भी कम कीमत में उपलब्ध हैं।

स्किल डेवलेपमेंट और ग्रीन क्रेडिट पर जोर

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि फॉरेस्ट एरिया में ग्रीन क्रेडिट योजना लागू की जा रही है। भिवाड़ी क्षेत्र के लिए स्किल डेवलेपमेंट सेंटर की स्थापना होगी, जहां लघु उद्योग भारती नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 108 ई-लाइब्रेरी बनाई गई हैं, जिससे 20 हजार बच्चों की क्षमता विकास हो रही है।

लघु उद्योग भारती का योगदान: लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि भारत की समृद्धि कभी लूट से नहीं, बल्कि अपने लोगों के हुनर और उद्यमिता से बनी है। अंग्रेजों के समय औद्योगिक क्रांति में पिछड़ने के बावजूद भारत ने चौथी औद्योगिक क्रांति में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने वोकल फॉर लोकल और गुणवत्तापूर्ण निर्यात उत्पाद बनाने पर बल दिया।

तकनीकी सत्र और बी2बी प्रदर्शनी: फेयर के पहले दिन 327 स्टॉल्स में मशीनरी, ऑटोमोबाइल्स, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, टेक्सटाइल्स, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और पैकेजिंग से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए गए। जिला उद्योग केंद्र ने ODOP योजना के तहत 30 स्टॉल्स लगाए। तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने रेलवे वेंडर अप्रूवल सिस्टम, MSME सब्सिडी, IPO और GST इनसाइट्स जैसे विषयों पर उद्यमियों को जानकारी दी।

कार्यक्रम में अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, विधायक देवीसिंह शेखावत और बाबा बालकनाथ, प्रदेश महासचिव सुधीर गर्ग, जयपुर अंचल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, सचिव सुनीता शर्मा समेत बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved