For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169532726
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: एडीएम सिटी भावना गर्ग ने ली बैठक,लम्पी ग्रसित गायों की देखभाल के लिए टीमों का किया गठन

Post Views 191

August 31, 2022

10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

गौवंश में फैल रहे लम्पी स्किन रोग के उपचार एवं रोकथाम के संबंध में नगर निगम, पशुपालन, आयुर्वेद, सिविल डिफेन्स, पुलिस मित्र, भामाशाह तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के साथ जिला स्तरीय लम्पी स्किन रोग नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर भावना गर्ग  की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती भावना गर्ग ने बताया कि शहर में नगर निगम के सफाई निरीक्षकों के 10 सर्किल के अनुसार सफाई निरीक्षकों की अगुवाई में दस टीमों का गठन किया गया है। टीम में स्वयंसेवकों, पुलिस मित्र, सिविल डिफेन्स को भी शामिल किया गया है। पशुपालन का मेडिकल स्टाफ ऑनकॉल रहेगा। दस टीमों का कार्य अपने क्षेत्र में बीमारी से ग्रसित गौवंश को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना रहेगा।इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा मेडिकल किट उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। टीम द्वारा गौवंश को आयुर्वेदिक लडडू भी खिलाए जाएंगे। एक टीम को एक बार में लगभग 1000 लडडू दिए जाएंगे। गंभीर हालत वाले गौवंश को आईसोलेशन सेन्टर पर भिजवाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। आयुर्वेदिक लडडू बनाने का कार्य आयुर्वेद विभाग तथा निरंकारी संस्था, एनजीओ एवं भामाशाह के सहयोग से किया जाएगा। भोजन सामग्री, दवाईयों एवं अन्य व्यवस्था के लिए प्रकोष्ठ के गठन किए जाने पर चर्चा की गई।संक्रमित गौवंश के परिवहन के लिए नगर निगम द्वारा मांग के अनुसार अस्थाई रूप से गाडी, वाहन चालक एवं स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा। आयुर्वेद विभाग द्वारा नृसिंह गौशाला अरडका के संचालक शिवरत्न से संपर्क कर काढा तैयार कर वितरित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ प्रफुल्ल माथुर,नगर निगम सचिव पुरषोतम पंवार, जवाहर फाउंडेशन के शिव कुमार बंसल, प्रभात क्लब आस्था के अतुल पाटनी, कामधेनु सेना के अंजन मेहरा एवं प्रदीप व्यास, डॉ राशिका महर्षि एवं डॉ अरुण कुमार जोशी अमित भट्ट, सोनु निरंकारी तन्वी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved