Post Views 01
March 19, 2026
होली के दिन दिल्ली में तरुण खटीक की हुई नृशंस हत्या के मामले में खटीक समाज द्वारा लगातार किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन,
अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मंच के बैनर तले युवक के हत्यारों को फांसी की सजा और परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ओर दिल्ली की मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सोपा ज्ञापन,
होली के दिन देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक नामक 22 वर्षीय युवक की समुदाय विशेष के लोगों द्वारा की गई नृशंस हत्या के मामले में गुरुवार को अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मंच के बैनर तले खटीक समाज के महिला पुरुषों ने अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर तरुण के हत्यारे को फांसी की सजा दिए जाने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की है।
अखिल भारतीय खटीक महासभा जिला अजमेर के महामंत्री विजय नागौरा ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर में होली जैसे पावन पर्व पर दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम और दुखद हत्या की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि समाज में भय और आक्रोश का वातावरण भी पैदा करती है। इसी को लेकर आज अजमेर में खटीक समाज ने विरोध प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर लोक बंधु को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में खटीक समाज की प्रमुख मांगें है कि जघन्य हत्या के सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को फांसी दी जाए । पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के तहत एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। दोषियों की अवैध संपत्तियों और घरों पर बुलडोजर चलाकर उनको अतिरिक्त रूप से दंडित किया जाए।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved