For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121290724
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर राजस्थान दिवस-2026 के अंतर्गत गुरूवार को सूचना केन्द्र ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ नववर्ष के अवसर पर महिलाओं को मिली सौगात |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पाए जाने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 564 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में तरुण खटीक की हुई नृशंस हत्या के मामले में खटीक समाज द्वारा लगातार किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत- 2083, नवसंवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुढ़ी पड़वा के पावन अवसर पर पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया गया |  Ajmer Breaking News: चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव 19 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चलेगा इसके अंतर्गत 24 मार्च को बाबा भैरवनाथ का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से भरेगा। |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत वर्ष 2024 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: जिले की प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 512 सिलेंडर जब्त; सब-डीलर पर केस दर्ज | 

अजमेर न्यूज़: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पाए जाने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 564 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

Post Views 01

March 19, 2026

बागोलाई क्षेत्र में एक बड़े गोदाम पर दबिश दी गई। यहां से 500 सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें से 432 गैस सिलेण्डर खाली एवं 68 गैस सिलेण्डर (14.5 किग्रा क्षमता) भरे हुए मिले।

रसद विभाग द्वारा 564 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

अजमेर, 19 मार्च। जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पाए जाने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 564 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

वर्तमान अन्र्तराष्ट्रीय परिस्थितियों के दृष्टिगत जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, कालाबाजारी रोकने एवं प्रभावी निगरानी के लिए जिला रसद विभाग द्वारा गुरूवार को पुष्कर क्षेत्र में संचालक श्री रोहित कुमावत पुष्कर गैस एजेन्सी के अवैध गैस कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी एवं समन्वित कार्रवाई की गई। जिला रसद विभाग की टीम द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 564 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

जिला रसद अधिकारी श्रीमती मोनिका जाखड़ एवं श्री नीरज कुमार जैन द्वारा कार्यवाही की गई। टीम ने प्रारंभिक कार्रवाई देवनगर रोड स्थित एक मकान पर की। जहां से 64 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इसके पश्चात कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए बागोलाई क्षेत्र में एक बड़े गोदाम पर दबिश दी गई। यहां से 500 सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें से 432 गैस सिलेण्डर खाली एवं 68 गैस सिलेण्डर (14.5 किग्रा क्षमता) भरे हुए मिले।

इसी प्रकार विभिन्न निजी गैस एजेंसियों के नाम पर संचालित इस नेटवर्क के पास निर्धारित सीमा लगभग 100 किलोग्राम से कहीं अधिक मात्रा में गैस का भंडारण पाया गया। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। जांच में यह भी उजागर हुआ है कि अलग-अलग स्थानों पर अवैध गोदाम बनाकर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का भंडारण एवं सप्लाई की जा रही थी।

श्री रोहित कुमावत ने फर्म एजीस प्यूरगैस के संबंध में पंचौली गैस डिस्ट्रीब्यूटर तथा फर्म इन्द्रा गैस के संबंध में इन्द्रा गैस एण्ड पैट्रोलियम प्राईवेट लिमिटेड का डिलर होना बताया। मौके पर इन सभी गैस सिलेण्डरों के खरीद और बिक्री संबंधी बिल और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी करने तथा रिफिल देने के संबंध में जानकारी नहीं दी गयी। इस गोदाम में 68 भरे हुये सिलेण्डरों में 986 किलोग्राम गैस पायी गयी। जबकि एलपीजी नियमों के अनुसार बिना विस्फोटक लाइसेंस के एक स्थान पर 100 किलोग्राम से अधिक गैस का भंडारण नितांत अवैधनिक कृत्य है। गोदाम में जब पूर्ण क्षमता के 600 भरे हुये सिलेण्डरों का भंडारण होता है, तब भंडारित एलपीजी गैस की मात्रा 8500 किलोग्राम हो जाती है। जबकि फर्म द्वारा कोई सुरक्षा मानक नहीं अपनाये जाते। यह भंडारण कभी भी किसी बहुत भयानक हादसो को बुलावा दे सकता है।

जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। यह कृत्य द्रवीकृत पैट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का स्पष्ट उल्लंघन है। जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती सुनिता शर्मा एवं श्रीमती मीना कुमारी, प्रवर्तन निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार यादव, श्री मुकेश बुगालिया एवं श्री राहुल कुमार वेदवाल उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved