For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121291064
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्व मण्डल के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार गेरा ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर राजस्थान दिवस-2026 के अंतर्गत गुरूवार को सूचना केन्द्र ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ नववर्ष के अवसर पर महिलाओं को मिली सौगात |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पाए जाने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 564 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में तरुण खटीक की हुई नृशंस हत्या के मामले में खटीक समाज द्वारा लगातार किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत- 2083, नवसंवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुढ़ी पड़वा के पावन अवसर पर पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया गया |  Ajmer Breaking News: चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव 19 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चलेगा इसके अंतर्गत 24 मार्च को बाबा भैरवनाथ का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से भरेगा। |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत वर्ष 2024 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: जिले की प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 512 सिलेंडर जब्त; सब-डीलर पर केस दर्ज | 

अजमेर न्यूज़: विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर राजस्थान दिवस-2026 के अंतर्गत गुरूवार को सूचना केन्द्र ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया।

Post Views 01

March 19, 2026

प्रसिद्ध रंगकर्मी श्री गोपाल बंजारा के दल ने राजस्थानी लोक गीतों तथा नृत्यों पर समां बांध दिया। बाजूदार बंगड़ी गीत पर चरी नृत्य की शानदार प्रस्तुति रही। राजस्थान की पहचान घूमर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

अजमेर, 19 मार्च। विरासत एवं संस्कृति के पर्व पर राजस्थान दिवस-2026 के अंतर्गत गुरूवार को सूचना केन्द्र ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया।

राज्य सरकार द्वारा भारतीय संवत्सर के अनुसार राजस्थान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुरूवार को सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। कार्यक्रम के आगुतंकों का स्वागत भी राजस्थानी कच्छी घोड़ी नृत्य तथा ढोल वादन से किया गया। इसकी प्रस्तुति राजेश भाट के दल ने की। श्री विनोद देवड़ा के दल ने सरस्वती वंदना तथा फ्यूजन म्यूजिक में केसरिया बालम आओनी को प्रस्तुत किया। पुष्कर के प्रसिद्ध नगाड़ा वादक श्री कैलाश सोलंकी के दल द्वारा नगाड़ा वादन किया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध रंगकर्मी श्री गोपाल बंजारा के दल ने राजस्थानी लोक गीतों तथा नृत्यों पर समां बांध दिया। बाजूदार बंगड़ी गीत पर चरी नृत्य की शानदार प्रस्तुति रही। राजस्थान की पहचान घूमर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। सुश्री आरती जोड के दल ने राजस्थानी गीत समुच्च पर मनमोहक नृत्य किया। कालबेलिया नृत्य पुष्कर से श्री राजेश नाथ के दल ने किया।

इसी प्रकार फाग उत्सव के रूप में ब्रज की फूलों वाली होली श्री दीपक सिंह के दल द्वारा खेली गई। ब्रज की मस्ती में डूबी होली से पूर्व राधा कृष्ण ने मयूर नृत्य किया। श्याम मोर बन आए गीत पर ब्रज भाषा की माधुर्य ने सबको मोहित कर दिया। दर्शकों ने भी फूलों की होली राधा-कृष्ण के साथ खेली। मंच संचालन श्रीमती वर्तिका शर्मा ने किया। 

इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनिता भदेल, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, देहात अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल, पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री कृष्ण कुमार, सहायक निदेशक श्री योगेश खत्री, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती दर्शना शर्मा सहित गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved