For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 130439131
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 9 धुनियों के बीच तप की पराकाष्ठा: पुष्कर में विदेशी साधिका की अनोखी साधना |  Ajmer Breaking News: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिला स्पेशल टिम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चोरी की वारदात: तीन सगे भाइयों के सूने मकानों से 15 लाख के गहने पार |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के पीसांगन के एक घर में हुई एक चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गहने चोरी करने वाली महिला इसी घर में किराएदार रह चुकी है। |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना गंज की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाहीः |  Ajmer Breaking News: 9 मई को अजमेर में मनाई जाएगी देवर्षि नारद जयंती |  Ajmer Breaking News: अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वाले प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र यादव को मिल रही है धमकियाँ,छवि ख़राब करने की जा रही कोशिश  |  Ajmer Breaking News: आईओसी तबीजी में हुआ गैस रिसाव आग और रिसाव की सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम पाया कंट्रोल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चौरसिया वास क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाले पर बने 8 मकान की दीवारों को ध्वस्त कर दिया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बिहारीगंज क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: आरजीएचएस फर्जीवाड़ा केस: एसओजी की बड़ी कार्रवाई, सीकर के पूर्व अस्पताल अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में हुए फर्जीवाड़े के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकर के SK हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. कमल कुमार अग्रवाल और निजी लैब संचालक डॉ. बनवारी लाल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह करीब 7 बजे दबिश देकर हिरासत में लिया गया। मामले में पहले ही मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा सात डॉक्टरों को निलंबित किया जा चुका है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल के अनुसार, गिरफ्तार किए गए डॉ. कमल कुमार अग्रवाल (40) और डॉ. बनवारी लाल (65) पर आरोप है कि इन्होंने संगठित तरीके से निजी डायग्नोस्टिक सेंटर को फायदा पहुंचाने के लिए अनावश्यक मेडिकल जांचें लिखीं और आरजीएचएस योजना में गड़बड़ी की। यह मामला सीकर मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों और स्थानीय पीएचसी-सीएचसी में कार्यरत डॉक्टरों से संबंधित है। आरजीएचएस की परियोजना निदेशक डॉ. निधि पटेल की अनुशंसा पर तीन महीने पहले ही मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने सात डॉक्टरों को सस्पेंड किया था। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि कई मरीजों को बिना पर्याप्त कारण HbA1c, RA Factor और Procalcitonin जैसी महंगी जांचें लिखी गईं। कुछ मामलों में तो इन जांचों की रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली और ओपीडी स्लिप में संबंधित परामर्श का कोई उल्लेख नहीं पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि मरीजों के रिकॉर्ड में स्पष्ट चिकित्सा आधार के बिना बार-बार टेस्ट लिखे गए, जिससे सरकारी योजना के तहत निजी लैब को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इस फर्जीवाड़े से सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल एसओजी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। माना जा रहा है कि जांच के दायरे में और भी अधिकारी और कर्मचारी आ सकते हैं।

Read more 5th May 2026

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में स्पीकर्स की बैठक: समितियां लोकतंत्र की रीढ़, देवनानी-तोमर ने किया सुधारों पर मंथन

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। देश के विधान मंडलों की समिति प्रणाली को सशक्त और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित हुई। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने भाग लेते हुए समितियों की कार्यप्रणाली, उनकी प्रभावशीलता और विधायकों की भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। यह समिति की दूसरी बैठक थी, इससे पूर्व पहली बैठक भोपाल में आयोजित की गई थी। समिति की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने की, जबकि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी सहित उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के स्पीकर्स इसमें शामिल हुए। बैठक की शुरुआत पारंपरिक तरीके से मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। डॉ. देवनानी ने सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरा अनुसार स्वागत किया, जिसमें सारंगी वादन, कच्छी घोड़ी नृत्य और कठपुतली कला ने सभी को आकर्षित किया। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि विधान मंडलों की समितियां सदन का लघु रूप होती हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समितियों को अधिक सक्रिय बनाने, उनके कार्यों में पारदर्शिता लाने, रिपोर्टिंग प्रणाली को मजबूत करने और सभी राज्यों में एकरूपता स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह भी विचार किया गया कि समितियों की रिपोर्ट पर राज्य सरकारें समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें और उन पर सदन में चर्चा हो। डॉ. देवनानी ने बताया कि समिति द्वारा तैयार की जा रही सिफारिशों की रिपोर्ट जून माह में लोकसभा अध्यक्ष को प्रस्तुत की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले एक और बैठक आयोजित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समितियां न केवल शासन की जवाबदेही सुनिश्चित करती हैं, बल्कि आमजन को न्याय दिलाने और संसदीय शोध को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

Read more 5th May 2026

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में पीजी के नाम पर कब्जा गैंग का पर्दाफाश, 30 लाख की वसूली मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने पेइंग गेस्ट (PG) के नाम पर मकान किराए पर लेकर कब्जा जमाने और मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी महेंद्र गुर्जर (36) उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने मकान किराए पर लेने के बाद किराया देना बंद कर दिया और मकान खाली करने के बदले 30 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित बाबूलाल शर्मा (48) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने 16 जनवरी को गोपालपुरा-सी स्थित उनका तीन मंजिला मकान 1.60 लाख रुपये मासिक किराए पर लिया था। मकान में 24 कमरे और लेट-बाथ की सुविधा थी, जिसे आरोपी ने पीजी संचालन के नाम पर किराए पर लिया। शुरुआती समय में किराया देने के बाद आरोपी ने भुगतान बंद कर दिया और उल्टे मकान खाली करने के लिए भारी रकम की मांग करने लगा। डीसीपी साउथ राजर्षि राज के अनुसार आरोपी और उसके साथी सुनियोजित तरीके से इस प्रकार की वारदात को अंजाम देते थे। वे पहले मकान किराए पर लेते, फिर कुछ समय बाद किराया देना बंद कर विवाद खड़ा करते और मकान मालिक के खिलाफ किराया प्राधिकरण में मामला दर्ज कराकर कोर्ट से स्टे आदेश ले लेते थे। इसके बाद गिरोह मकान मालिक पर दबाव बनाकर मकान खाली करने के बदले बड़ी रकम की मांग करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में इसी तरह के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी महेंद्र गुर्जर पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Read more 5th May 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, 9 मई को शपथग्रहण, अमित शाह बने पर्यवेक्षक

राष्ट्रीय न्यूज़: कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित हो चुके हैं। इनमें सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला, जहां पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को प्रस्तावित है। दिलचस्प बात यह है कि शपथग्रहण का दिन महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती के साथ मेल खा रहा है। बांग्ला कैलेंडर के अनुसार यह तिथि 25 वैशाख को पड़ती है, जो सामान्यतः मई के दूसरे सप्ताह में आती है। इसे सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर भाजपा ने केंद्रीय स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चयन के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनाव परिणामों के बाद पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे। विशेष रूप से बंगाल में भाजपा की पहली सरकार बनने से राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

Read more 5th May 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: 5 राज्यों के नतीजे: भाजपा 3 राज्यों में सरकार बनाने की ओर, पार्टी कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष और समर्पण का परिणाम : मोदी

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। उपलब्ध रुझानों के अनुसार भाजपा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनाने की स्थिति में है। वहीं केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन बढ़त बनाए हुए है, जबकि तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आ रही है। इन परिणामों को राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले उन्होंने एक संदेश जारी कर पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को ऐतिहासिक बताया और इसे पार्टी कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष और समर्पण का परिणाम कहा। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत, चुनौतियों का सामना करने की क्षमता और विकास के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास ही भाजपा की असली ताकत हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि उनकी निरंतर मेहनत ने यह सफलता संभव बनाई है। उन्होंने पूर्व में दिए अपने बयान का उल्लेख करते हुए कहा था कि “गंगाजी बिहार से बहते हुए बंगाल जाती है,” और बिहार की जीत ने बंगाल में विजय का मार्ग प्रशस्त किया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इन चुनाव परिणामों का असर आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है, खासकर उन राज्यों में जहां क्षेत्रीय दलों और राष्ट्रीय दलों के बीच सीधा मुकाबला है।

Read more 4th May 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! 9 धुनियों के बीच तप की पराकाष्ठा: पुष्कर में विदेशी साधिका की अनोखी साधना

New! अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिला स्पेशल टिम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

New! अजमेर में चोरी की वारदात: तीन सगे भाइयों के सूने मकानों से 15 लाख के गहने पार

New! अजमेर जिले के पीसांगन के एक घर में हुई एक चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गहने चोरी करने वाली महिला इसी घर में किराएदार रह चुकी है।

New! जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना गंज की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाहीः

New! 9 मई को अजमेर में मनाई जाएगी देवर्षि नारद जयंती

New! अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वाले प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र यादव को मिल रही है धमकियाँ,छवि ख़राब करने की जा रही कोशिश 

New! आईओसी तबीजी में हुआ गैस रिसाव आग और रिसाव की सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम पाया कंट्रोल

New! स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, 4 छात्राएं घायल, जर्जर क्लास रूम में चल रही थी पढ़ाई

New! सिंचाई और पेयजल में बड़ा सुधार! राजस्थान सरकार की नई जल परियोजना पर मंत्री रावत का ऐलान