For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154830355
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम |  Ajmer Breaking News: साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नींव |  Ajmer Breaking News: नगर निगम चुनाव जीतने के संकल्प के साथ कांग्रेस में जबरदस्त जोश, टिकट दावेदारों की भीड़ से गरमाया चुनावी माहौल |  Ajmer Breaking News: सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत पुष्कर रोड पर सिगरेट गुटके के होलसेलर विक्रेता की दुकान में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत मिली 5 ई बसों का संचालन  शुरू होते ही अजमेर के होकरा गांव के लिए आज का दिन एक नई और सुखद शुरुआत लेकर आया! |  Ajmer Breaking News: दरगाह के आसपास नशेड़ियों का आतंक,गेट नंबर 10 पर खानाबदोश नशेड़ी ने मचाया उत्पात,पुलिस और गार्ड पर किया हमला |  Ajmer Breaking News: सहकारिता विभाग के अधीन संचालित रहवासी आश्रम में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिए से हमला कर ली जान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  | 

राजस्थान न्यूज़: खाटूश्यामजी से अगवा 20 महीने का मासूम हरियाणा से सकुशल बरामद, संतान की चाह में महिला ने किया था अपहरण

Post Views 01

August 19, 2026

सीकर पुलिस की 6 टीमों ने राजस्थान से हरियाणा तक खंगाले करीब 500 CCTV कैमरे, बल्लभगढ़ के किराए के मकान से आरोपी महिला गिरफ्तार

सीकर पुलिस की 6 टीमों ने राजस्थान से हरियाणा तक खंगाले करीब 500 CCTV कैमरे, बल्लभगढ़ के किराए के मकान से आरोपी महिला गिरफ्तार

सीकर। खाटूश्यामजी से 15 अगस्त को लापता हुए 20 महीने के मासूम रोनक को सीकर पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार बच्चे का अपहरण 30 वर्षीय पिंकी ने किया था। आरोपी महिला के कोई संतान नहीं थी और औलाद की चाह में उसने कथित रूप से यह वारदात की।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला खाटूश्यामजी से बच्चे को लेकर सीधे हरियाणा चली गई थी। लगातार तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन तक पहुंची और बल्लभगढ़ स्थित एक किराए के मकान से उसे पकड़ लिया।

6 टीमें गठित, 500 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले

सीकर SP प्रवीण नायक नूनावत ने प्रेस वार्ता में बताया कि रोनक की तलाश के लिए पुलिस की 6 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने सीकर से हरियाणा तक करीब 500 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों का भी सहारा लिया। लगातार मिले सुरागों के आधार पर आरोपी महिला की पहचान और उसकी लोकेशन का पता चला।

बल्लभगढ़ के किराए के मकान से मिली आरोपी

पुलिस टीमों ने राजस्थान के साथ हरियाणा में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जांच के दौरान टीम बल्लभगढ़ पहुंची, जहां आरोपी महिला एक किराए के मकान में मिली। पुलिस ने पिंकी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मासूम रोनक को सुरक्षित बरामद किया।

मूल रूप से बिहार की रहने वाली है आरोपी

SP नूनावत के अनुसार आरोपी महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और बल्लभगढ़ में रह रही थी। पुलिस का कहना है कि शादी के करीब चार साल बाद भी संतान नहीं होने के कारण उसने पहली बार इस तरह का आपराधिक कदम उठाया। हालांकि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच और पूछताछ जारी है।बरेली से दर्शन करने आया था परिवार

रोनक अपने माता-पिता के साथ 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश के बरेली से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आया था। श्यामकुंड क्षेत्र से वह अचानक गायब हो गया। परिवार ने पहले आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बच्चे के पिता रामबहादुर ने अगले दिन खाटूश्यामजी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने तुरंत शुरू किया सर्च ऑपरेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खाटूश्यामजी से बाहर जाने वाले मार्गों के CCTV फुटेज खंगाले गए और तकनीकी इनपुट के आधार पर जांच का

दायरा हरियाणा तक बढ़ाया गया। करीब 500 कैमरों की फुटेज और मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आखिरकार आरोपी महिला तक पहुंची।

धार्मिक स्थलों पर बच्चों की निगरानी की अपील

SP प्रवीण नायक नूनावत ने आमजन से अपील की कि धार्मिक स्थलों, मेलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों की विशेष निगरानी रखें। उन्होंने धर्मशाला और होटल संचालकों से भी यात्रियों की पहचान संबंधी दस्तावेज लेने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved