Post Views 21
August 19, 2026
प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत मिली 5 ई बसों का संचालन शुरू होते ही अजमेर के होकरा गांव के लिए आज का दिन एक नई और सुखद शुरुआत लेकर आया! गांव में पहली बार ई-बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने बस और चालकों का दिल खोलकर स्वागत किया। होकरा गांव की माताओं, बहनों और बेटियों की लंबे समय से यह मांग थी कि उनके गांव में नियमित बस सेवा शुरू हो, ताकि पढ़ाई, रोजगार और आने-जाने में आसानी हो सके। अब गांव की बेटियां भी आगे की पढ़ाई के लिए सुरक्षित और आसानी से शहर जा सकेंगी और अपने गांव का नाम रोशन करेंगी। इस सौगात के लिए ग्राम पंचायत होकरा के भाजपा महामंत्री त्रिलोक सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, जिलाध्यक्ष जितमल प्रजापत और मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड़ का समस्त ग्रामीणों की ओर से आभार व्यक्त किया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved