For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154829757
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम |  Ajmer Breaking News: साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नींव |  Ajmer Breaking News: नगर निगम चुनाव जीतने के संकल्प के साथ कांग्रेस में जबरदस्त जोश, टिकट दावेदारों की भीड़ से गरमाया चुनावी माहौल |  Ajmer Breaking News: सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत पुष्कर रोड पर सिगरेट गुटके के होलसेलर विक्रेता की दुकान में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत मिली 5 ई बसों का संचालन  शुरू होते ही अजमेर के होकरा गांव के लिए आज का दिन एक नई और सुखद शुरुआत लेकर आया! |  Ajmer Breaking News: दरगाह के आसपास नशेड़ियों का आतंक,गेट नंबर 10 पर खानाबदोश नशेड़ी ने मचाया उत्पात,पुलिस और गार्ड पर किया हमला |  Ajmer Breaking News: सहकारिता विभाग के अधीन संचालित रहवासी आश्रम में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिए से हमला कर ली जान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  | 

अजमेर न्यूज़: साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नींव

Post Views 01

August 19, 2026

देवनानी को पहनाया 140 मीटर लम्बा साफा, जनसमूह ने किया स्वागत भावुक हुए देवनानी, बोले- मैंने झेला पानी का संकट, शहर को नहीं झेलने दूंगा

साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रखी नींव
देवनानी को पहनाया 140 मीटर लम्बा साफा, जनसमूह ने किया स्वागत
भावुक हुए देवनानी, बोले- मैंने झेला पानी का संकट, शहर को नहीं झेलने दूंगा

अजमेर, 19 अगस्त। बुधवार का दिन अजमेर उत्तर क्षेत्र के इतिहास में दर्ज हो गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कोटड़ा में 270 करोड़ की पेयजल परियोजना की नींव रखी। यह योजना 2055 तक अजमेर उत्तर क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त है। आजादी के बाद से चली आ रही मांग पूरी होने से खुश लोगों ने श्री देवनानी को 140 मीटर लम्बा साफा पहना कर अभिनंदन किया। इस स्वागत से भावुक हुए देवनानी बोले मैंने अपनी शादी के दिनों में पानी का संकट देखा है। शहर के लोगों को नहीं झेलने दूंगा। अंतिम सांस तक अजमेर की सेवा करता रहूंगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को कोटड़ा पत्रकार कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद पार्क के पास 270 करोड़ रुपए की पेयजल परियोजना की नींव रखी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने बजट में इस योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत नसीराबाद से नौसर तक 48.7 किलोमीटर लम्बी लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही कोटड़ा, पृथ्वीराज नगर और लोहागल में 70 एमएलडी क्षमता के तीन सर्विस रिजार्वायर बनेंगे। योजना दो साल में पूरी होगी और शहर की 3 लाख से ज्यादा आबादी को फायदा मिलेगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि हमने चुनावों के समय जो वादा किया था कि शहर में पानी की समस्या का समाधान करेंगे। वह आज पूरा होता दिखाई दे रहा है। पानी की समस्या से मैं भी जूझा हूं, इसलिए पानी की पीड़ा मुझे पता है कि कैसी होती है। अजमेर के घरों और मोहल्लों तक पर्याप्त पानी पहुंचे और अजमेरवासियों को पानी की समस्या से राहत मिले, इसके लिए 270 करोड़ रुपए का प्लान बनाया है। इस योजना से अजमेर में 70 एमएलडी पानी अधिक आएगा। अब तक अजमेर को 100 एमएलडी पानी मिलता था, लेकिन अब इस योजना के बाद से 170 एमएलडी पानी मिलेगा। पंचशील, वैशालीनगर एवं लोहागल कॉलोनियों में पानी के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब इस योजना से 48 घंटे में पानी मिल सकेगा। योजना के तहत तीन जलाशय बनाए जाएंगे। कोटड़ा में 30 एमएलडी, लोहागल में 35 एमएलडी और पृथ्वीराजनगर में 5 एमएलडी क्षमता के जलाशय बनेंगे। इसके लिए नसीराबाद पंप हाउस से कोटड़ा तक 48.7 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। टेंडर का सबसे बड़ा काम इसी लाइन का है। योजना दो साल में पूरी होगी। इसके बाद अजमेर में पेयजल व्यवस्था और मजबूत होगी तथा लोगों को पानी के लिए कई दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अजमेर एन्ट्रीगेट, तारागढ़ विकास, लैपर्ड सफारी, लाइब्रेरी, बालिका सैनिक स्कूल, आईटी पार्क, कन्वेंशन सेन्टर, साइंस पार्क, खेल स्टेडियम अजमेर के विकास की नई कहानी लिख रहे हैं।

लोगों ने पहनाया 140 मीटर का साफा, भावुक हुए देवनानी

    अजमेर की दशकों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान करने पर विभिन्न संस्थाओं ने श्री देवनानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अग्रवाल समाज की ओर से उन्हें 140 मीटर लम्बा साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें 51 व 21 किलो की माला पहनाई। कई संस्थाओं ने अभिनंदन किया। लोगों के स्वागत से श्री देवनानी भावुक हो गए। वे बोले मैंने भी अपनी शादी और पढ़ाई के दिनों में अजमेर में पानी के संघर्ष और कमी को झेला है। मैं शहर से वादा करता हूं कि उन्हें इस संकट से छुटकारा दिला कर रहूंगा। मेरा जीवन अजमेर के लिए समर्पित है। अंतिम सांस तक शहर की सेवा करता रहूंगा।

    इस अवसर पर श्री दीपक शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री रामचन्द्र राड़ सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved