Post Views 01
August 18, 2026
अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अजमेर को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत मिली 5 एसी ई-बसों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। 26 सीटर इन बसों को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर नगर निगम के नए भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा के लिए पांच प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनके जरिए पुष्कर, नसीराबाद-टांटोटी, श्रीनगर, दौराई और किशनगढ़ शहर सहित प्रमुख आवासीय, शैक्षणिक, चिकित्सा एवं व्यावसायिक क्षेत्रों को कनेक्टिविटी मिलेगी।
15 रुपए से शुरू होगा किराया
ई-बसों में दूरी के आधार पर किराया निर्धारित किया गया है। 0 से 3 किलोमीटर तक 15 रुपए, 3 से 6 किलोमीटर तक 20 रुपए और 6 से 12 किलोमीटर तक 25 रुपए किराया रहेगा। वहीं 12 से 15 किलोमीटर तक 30 रुपए से लेकर 33 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए अधिकतम 70 रुपए किराया प्रस्तावित है।
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान
इन बसों में ऑटोमेटिक गेट, व्हीलचेयर लिफ्ट, सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम और इमरजेंसी पैनिक बटन जैसी सुविधाएं हैं। गेट पर यात्री काउंटिंग सेंसर और ड्राइवर के सामने सीसीटीवी डिस्प्ले भी लगाया गया है। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर लिफ्ट विशेष सुविधा रहेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved