Post Views 01
August 18, 2026
पुष्कर के बांसेली निवासी एक युवक से शातिर ठगों ने APK फाइल डाउनलोड करवाकर 7 लाख 80 हजार रुपये की कि साइबर ठगी
साईबर थाने के डिप्टी एसपी शमशेर सिंह ने बताया कि पुष्कर के नजदीक बांसेली गाँव निवासी गोपाल राम के साथ साइबर ठगी की वारदात हुई है।
शातिर ठग ने पीड़ित युवक को APK फाइल डाउनलोड करवाई और इसके बाद उसके खाते से 7 लाख 80 हजार 866 रुपये की रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली।
ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ठगी की रकम के लेन-देन और आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ अग्रिम अनुसंधान में जुट गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved