For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154618892
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद  |  Ajmer Breaking News: घरेलू विवाद में पिता ने पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामसेतु पुल से युवक ने लगाई छलांग, अस्पताल में उपचार जारी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के बांसेली निवासी एक युवक से शातिर ठगों ने APK फाइल डाउनलोड करवाकर  7 लाख 80 हजार रुपये की कि साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: निवेश के नाम पर पति-पत्नी से 50.70 लाख की ऑनलाइन ठगी की वारदात, साइबर थाने में मामला दर्ज,पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के संजय नगर नागफणी में अलवर ओर गुजरात से आई इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने स्थानीय ठेकेदार के घर दी दबिश,करोड़ों की टैक्स चोरी का है मामला |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 125 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण, 43.50 करोड़ के उप जिला अस्पताल का मंत्री रावत ने किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत राजस्थान प्रदेश के बैनर तले बड़ी संख्या में अजमेर जिला मुख्यालय पहुंचे किसानों एवं ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: कमला नेहरू टीबी अस्पताल के पीछे बनेगा G7 सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, 194 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया भवन | 

अजमेर न्यूज़: घरेलू विवाद में पिता ने पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Post Views 01

August 18, 2026

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घरेलू विवाद के कारणों सहित पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

घरेलू विवाद में पिता ने पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

अजमेर। आदर्शनगर थाना अंतर्गत माखुपुरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक पिता द्वारा अपनी पत्नी और बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता ने सुबह गायों की दुहाई करने के बाद कुल्हाड़ी उठाई और घर में सो रहे अपने बेटे सुमेर सिंह रावत तथा पत्नी संपति देवी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से परिवार में हड़कंप मच गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार किया। हमले में सुमेर सिंह के गले पर गंभीर घाव आया, जबकि संपति देवी के सिर और गले पर चोटें लगी हैं।
घटना की सूचना मिलने पर आदर्शनगर थाने के ASI श्रीकिशन पुलिस टीम के साथ जेएलएन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला और उसके बेटे के बयान दर्ज किए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घरेलू विवाद के कारणों सहित पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved