For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154618989
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद  |  Ajmer Breaking News: घरेलू विवाद में पिता ने पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामसेतु पुल से युवक ने लगाई छलांग, अस्पताल में उपचार जारी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के बांसेली निवासी एक युवक से शातिर ठगों ने APK फाइल डाउनलोड करवाकर  7 लाख 80 हजार रुपये की कि साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: निवेश के नाम पर पति-पत्नी से 50.70 लाख की ऑनलाइन ठगी की वारदात, साइबर थाने में मामला दर्ज,पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के संजय नगर नागफणी में अलवर ओर गुजरात से आई इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने स्थानीय ठेकेदार के घर दी दबिश,करोड़ों की टैक्स चोरी का है मामला |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 125 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण, 43.50 करोड़ के उप जिला अस्पताल का मंत्री रावत ने किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत राजस्थान प्रदेश के बैनर तले बड़ी संख्या में अजमेर जिला मुख्यालय पहुंचे किसानों एवं ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: कमला नेहरू टीबी अस्पताल के पीछे बनेगा G7 सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, 194 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया भवन | 

अजमेर न्यूज़: आदर्श नगर में मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद 

Post Views 51

August 18, 2026

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर चोर की तलाश शुरू कर दी है। मुख्य सड़क पर चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आदर्श नगर में मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद 

अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत नसीराबाद रोड  एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित इंडिया मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान का शटर खोलकर अंदर घुसे और गल्ले में रखी करीब 10 से 15 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
चोरों ने दुकान में रखे सामान को भी खंगाला। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकान के सामने रहने वाले व्यक्ति ने शटर खुला होने की सूचना मेडिकल संचालक दीपक दाग़नानी को दी।मेडिकल संचालक जब मौके पर पंहुचा तो चोरी की वारदात का पता चला।
दीपक दाग़नानी ने तुरंत आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
मुख्य सड़क पर चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved