For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154619058
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद  |  Ajmer Breaking News: घरेलू विवाद में पिता ने पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामसेतु पुल से युवक ने लगाई छलांग, अस्पताल में उपचार जारी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के बांसेली निवासी एक युवक से शातिर ठगों ने APK फाइल डाउनलोड करवाकर  7 लाख 80 हजार रुपये की कि साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: निवेश के नाम पर पति-पत्नी से 50.70 लाख की ऑनलाइन ठगी की वारदात, साइबर थाने में मामला दर्ज,पुलिस कर रही है जांच  |  Ajmer Breaking News: अजमेर के संजय नगर नागफणी में अलवर ओर गुजरात से आई इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने स्थानीय ठेकेदार के घर दी दबिश,करोड़ों की टैक्स चोरी का है मामला |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 125 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण, 43.50 करोड़ के उप जिला अस्पताल का मंत्री रावत ने किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत राजस्थान प्रदेश के बैनर तले बड़ी संख्या में अजमेर जिला मुख्यालय पहुंचे किसानों एवं ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: कमला नेहरू टीबी अस्पताल के पीछे बनेगा G7 सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, 194 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया भवन | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के संजय नगर नागफणी में अलवर ओर गुजरात से आई इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने स्थानीय ठेकेदार के घर दी दबिश,करोड़ों की टैक्स चोरी का है मामला

Post Views 01

August 18, 2026

सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई कथित तौर पर करोड़ों रुपए की इनकम टैक्स चोरी से जुड़े मामले में की जा रही है।

अजमेर के संजय नगर नागफणी में अलवर ओर गुजरात से आई इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने स्थानीय ठेकेदार के घर दी दबिश,करोड़ों की टैक्स चोरी का है मामला


अजमेर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने नागफनी इलाके में एक ठेकेदार के मकान पर दबिश दी। अलवर और गुजरात से आई इनकम टैक्स की टीम मंगलवार सुबह अजमेर पहुंची और स्थानीय टीम की मदद से गंज थाना क्षेत्र के नागफणी में रहने वाले ठेकेदार के संजय नगर स्थित मकान पर कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टीम ने मकान में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की है। अधिकारियों ने वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी भी जुटाई है। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई कथित तौर पर करोड़ों रुपए की इनकम टैक्स चोरी से जुड़े मामले में की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिस मकान पर कार्रवाई हुई, वह ठेकेदार रामलाल का बताया जा रहा है। रामलाल के बेटे ताराचंद से इस मामले का संबंध बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ताराचंद कुछ समय से घर पर नजर नहीं आया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र घर के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
इनकम टैक्स की टीम ने मकान के अंदर दिनभर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी घर के बाहर जमा
होने लगे। पूरे दिन क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का माहौल बना रहा। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मामले में कोई जानकारी नहीं दी है।ऐसे में कार्रवाई में क्या-क्या दस्तावेज या रिकॉर्ड मिले और कितनी रकम से जुड़ा मामला है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। विभाग की कार्रवाई पूरी होने ओर अधिकारियों द्वारा जानकारी देने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved