Post Views 11
August 18, 2026
संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के न्यूरो ट्रॉमा वार्ड की पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल में काम करने वाला सफाई कर्मचारी विशाल रोजाना की तरह ड्यूटी पर आया था और अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी कर काम पर चला गया। ड्यूटी खत्म होने के बाद जब सुबह वह घर जाने के लिए पार्किंग में पहुंचा तो पार्किंग से बाइक गायब मिली।
विशाल ने पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक युवक बाइक के पास आता दिखाई दिया। युवक कुछ देर तक बाइक पर बैठा रहा और मौका मिलते ही बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक चोरी की पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात शातिर चोर की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विशाल के भाई अंकित जाजोट ने बताया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved