Post Views 11
August 18, 2026
कमला नेहरू टीबी अस्पताल के पीछे बनेगा G7 सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, 194 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया भवन
अजमेर के कमला नेहरू टीबी अस्पताल के पीछे स्थित जर्जर इमारतों का मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रस्तावित G7 सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत जानकारी ली।
देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 194 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जर्जर भवनों को हटाकर यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा, जिससे मरीजों ओर उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और लगभग 18 से 22 महीने में नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा। G7 सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निर्माण से अजमेर सहित आसपास के जिलों के मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved