Post Views 01
August 18, 2026
आनासागर को मिलेगा साफ पानी, 16 करोड़ 21 लाख की लागत से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण
अजमेर में आनासागर झील के पास अमृत योजना के अंतर्गत तैयार किए गए सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का आज विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकार्पण किया। करीब 16 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से तैयार इस प्लांट की क्षमता 70 लाख लीटर प्रतिदिन है।
प्लांट का मुख्य उद्देश्य आनासागर झील में पहुंचने वाले गंदे पानी को ट्रीट कर साफ करना है। इसके जरिए झील में जाने वाले दूषित पानी को फिल्टर और ट्रीटमेंट के बाद आगे भेजा जाएगा। इससे आनासागर झील के प्रदूषण को कम करने और जल गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
लोकार्पण के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस परियोजना को आनासागर संरक्षण और अजमेर के पर्यावरण सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved