For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154831789
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम |  Ajmer Breaking News: साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नींव |  Ajmer Breaking News: नगर निगम चुनाव जीतने के संकल्प के साथ कांग्रेस में जबरदस्त जोश, टिकट दावेदारों की भीड़ से गरमाया चुनावी माहौल |  Ajmer Breaking News: सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत पुष्कर रोड पर सिगरेट गुटके के होलसेलर विक्रेता की दुकान में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत मिली 5 ई बसों का संचालन  शुरू होते ही अजमेर के होकरा गांव के लिए आज का दिन एक नई और सुखद शुरुआत लेकर आया! |  Ajmer Breaking News: दरगाह के आसपास नशेड़ियों का आतंक,गेट नंबर 10 पर खानाबदोश नशेड़ी ने मचाया उत्पात,पुलिस और गार्ड पर किया हमला |  Ajmer Breaking News: सहकारिता विभाग के अधीन संचालित रहवासी आश्रम में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिए से हमला कर ली जान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम

Post Views 01

August 19, 2026

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। अजमेर में चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रहेगी। 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी, जबकि 3 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 4 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
मतदान दो चरणों में कराया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर और द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। 14 सितंबर को मतगणना कराई जाएगी। वहीं नगर निकाय अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा।
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों और बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved