For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Post Views 21

August 19, 2026

सावन के पवित्र महीने में मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद ले रहे हैं।

सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

पन्नी ग्राम चौक स्थित प्राचीन पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के अवसर पर सहस्रधारा का भव्य आयोजन किया गया। विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।बताया जाता है कि पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है। मंदिर की खास पहचान यहां मौजूद पांच प्राचीन पीपल के वृक्ष हैं। स्थानीय श्रद्धालु लंबे समय से इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। सावन के पवित्र महीने में मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद ले रहे हैं।