Post Views 51
August 19, 2026
अजमेर के गंज थाना अंतर्गत पुष्कर रोड पर सिगरेट गुटके के होलसेलर विक्रेता की दुकान में चोरी की वारदात, अज्ञात चोरों ने दुकान में रखी महंगी सिगरेट के डब्बों पर किया हाथ साफ, पीड़ित दुकानदार ने गंज थाना पुलिस को दी शिकायत, गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की शुरू की तलाश
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं दो दिनों में लगातार आदर्श नगर थाना क्षेत्र में दो चोरियां हुई तो वही गंज थाना अंतर्गत सिगरेट गुटके के होलसेल विक्रेता की दुकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और 25 से 30 हजार रुपए की महंगी सिगरेट के डिब्बे चोरी करके ले गए। दुकान संचालक योगेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि उनकी पुष्कर रोड महावीर कॉलोनी के सामने जय भोले ट्रेडर्स नाम से होलसेल की दुकान है।
बीती रात अज्ञात चोर दुकान का शटर टेढ़ा कर दुकान में घुसे और दुकान में रखी महंगी सिगरेट के डिब्बे चोरी करके ले गए। चोरी हुए माल की कीमत लगभग 25 से 30 हज़ार रुपए आंकी गई है।
फिलहाल गंज थाना पुलिस को शिकायत दे दी गई है पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved