For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154825017
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम |  Ajmer Breaking News: साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नींव |  Ajmer Breaking News: नगर निगम चुनाव जीतने के संकल्प के साथ कांग्रेस में जबरदस्त जोश, टिकट दावेदारों की भीड़ से गरमाया चुनावी माहौल |  Ajmer Breaking News: सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत पुष्कर रोड पर सिगरेट गुटके के होलसेलर विक्रेता की दुकान में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत मिली 5 ई बसों का संचालन  शुरू होते ही अजमेर के होकरा गांव के लिए आज का दिन एक नई और सुखद शुरुआत लेकर आया! |  Ajmer Breaking News: दरगाह के आसपास नशेड़ियों का आतंक,गेट नंबर 10 पर खानाबदोश नशेड़ी ने मचाया उत्पात,पुलिस और गार्ड पर किया हमला |  Ajmer Breaking News: सहकारिता विभाग के अधीन संचालित रहवासी आश्रम में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिए से हमला कर ली जान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  | 

अजमेर न्यूज़: आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती

Post Views 41

August 19, 2026

लगातार दो दिनों में चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती


अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान के गल्ले से 87 हजार कैश चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर देर रात शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम देकर कार से फरार हो गए।पीड़ित दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना आदर्श नगर आड़ी पुलिया स्थित आर जे रेडीमेड शॉप  की है। शॉप मालिक जितेन्द्रसिंह रावत ने बताया कि उसकी आदर्श नगर आड़ी पुलिया के आगे आरजे कलेक्शन नाम से रेडीमेड कपड़ों की शॉप है। रात को दुकान पर ताला लगाकर घर चले गए जब सुबह आए तो पता चला कि चोरों ने शटर पर लगा ताला तोड़ा और दुकान के अन्दर गल्ले में रखा 87 हजार कैश चुराकर ले गए। इसके बाद आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शॉप का मौका मुआयला किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी आदर्श नगर थाना क्षेत्र में इंडिया मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात हुई थी। लगातार दो दिनों में चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved