For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160683350
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गणेश चतुर्थी से पहले मार्केट में आए इको फ्रेंडली गणेश , मिट्टी की मूर्ति की ज्यादा डिमांड, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की ‘बाड़ाबंदी’, 23 प्रत्याशी बस से प्रशिक्षण के लिए रवाना, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के काम को लेकर रूपाहेली में भारी विवाद खड़ा हो गया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ओर कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर स्टेशन पर राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में एटीएस टीम द्वारा की गई मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विधायक अनिता भदेल ने डाला वोट |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐश्वर्या यादव चयनित, ब्यावर की बेटी ने किया शहर को गौरान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। | 

उदयपुर न्यूज़: राजस्थान सरकार करेगी 515 संत-महंतों का अभिनंदन, CM का 'गुरु वंदन संदेश' भी होगा भेंट

Post Views 161

July 28, 2026

गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान

अनिल वनवानी/उदयपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को राजस्थान सरकार प्रदेशभर में 515 संत-महंतों का सम्मान करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर देवस्थान विभाग ने इस विशेष सम्मान कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

देवस्थान विभाग के आदेश के अनुसार, सभी जिलों में संतों और महंतों के सम्मान के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। नियुक्त अधिकारी जनप्रतिनिधियों, संबंधित मंत्री या विधायक की मौजूदगी में मठों और मंदिरों में पहुंचकर सम्मान कार्यक्रम संपन्न कराएंगे। जहां आवश्यक होगा, वहां जिला कलेक्टर के माध्यम से नियुक्त प्रतिनिधि या उपखंड अधिकारी संतों के वर्तमान स्थान पर पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

सम्मान स्वरूप प्रत्येक संत-महंत को ₹2100 नकद, श्रीफल, शॉल, दुपट्टा, मिठाई और मुख्यमंत्री की ओर से विशेष 'गुरु वंदन संदेश' भेंट किया जाएगा।

देवस्थान विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुरु पूर्णिमा के दिन सम्मान कार्यक्रम गरिमापूर्ण और समयबद्ध तरीके से आयोजित किया जाए, ताकि संत परंपरा के प्रति सम्मान और श्रद्धा का संदेश पूरे समाज तक पहुंचे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved