For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 160453914
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर निकाय चुनाव के बाद भाजपा की ‘बाड़ाबंदी’, 23 प्रत्याशी बस से प्रशिक्षण के लिए रवाना, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के काम को लेकर रूपाहेली में भारी विवाद खड़ा हो गया है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ओर कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर स्टेशन पर राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में एटीएस टीम द्वारा की गई मॉक ड्रिल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विधायक अनिता भदेल ने डाला वोट |  Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐश्वर्या यादव चयनित, ब्यावर की बेटी ने किया शहर को गौरान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एडवोकेट के घर 25 लाख की बड़ी चोरी, क्लॉक टावर थाना पुलिस पर रिपोर्ट दबाने का आरोप | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ओर कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है।

Post Views 51

September 12, 2026

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ओर कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। भाजपा अपने कुछ प्रत्याशियों को देर रात बाड़ेबंदी कर पुष्कर ले गए हैं। वहीं कुछ भाजपा प्रत्याशियों को आज सुबह लेकर गए है। ये सभी प्रत्याशी पुष्कर के एक रिसोर्ट में ठहरे है। 
वहीं कांग्रेस ने शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल के आवास पर बुलाया। यहां जयपाल के अलावा नगर निगम प्रतिपक्ष नेता व कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी रही द्रोपदी कोली सहित अन्य नेता मौजूद रहे। यहां विचार विमर्श के बाद इनकी भी बाड़ेबंदी की। बाद में बस से उनको पुष्कर रवाना किया गया। 
दोनों ही पार्टीयों ने न केवल अपने उम्मीदवारों बल्कि जीतने की संभावना वाले निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी फोकस किया है। अब 14 सितंबर को चुनाव परिणाम आएगा। तो केवल वे ही उम्मीदवार वापस लौटेंगे जो हार जाएंगे। जीतने वाले कैंडिडेट्स अब मेयर मतदान में ही शामिल होने के लिए आएंगे।
दोनों दल संभावित रूप से अपने-अपने पार्षदों को एकजुट रखने और परिणाम के बाद किसी तरह की क्रॉस वोटिंग रोकने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। दोनों पार्टियां निर्वाचित पार्षदों को एकजुट रखने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने की रणनीति अपना रही है। दोनों दल अभी से संभावित विजयी प्रत्याशियों, खासकर कम अंतर वाले मुकाबलों और प्रभावशाली निर्दलीय चेहरों पर नजर रख रहे हैं। इस बार मुकाबला कई वार्डों में कांटे का माना जा रहा है। निर्दलीय के कारण परिणाम में उलटफेर भी संभव है। ऐसे में बोर्ड बनाने के लिए कुछ निर्दलीय पार्षदों की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए दोनों ही पार्टी ने अपने-अपने समर्थक निर्दलीय को भी साथ लेने का फ़ैसला किया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved