Post Views 01
September 10, 2026
संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। अजमेर नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार (जतोई दरबार) में संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ दिनांक 8, 9 एवं 10 सितम्बर 2026 को मनाया गया। दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास जी ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंन्तर्गत तीन दिन तक श्री सुखमनी साहिब पाठ, श्री अखण्ड पाठ साहिब, शब्द-कीर्तन, सत्संग, प्रवचन, आरती, प्रार्थना एवं आम भण्डारे (लंगर) का आयोजन हुआ। महोत्सव में अजमेर सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और संत महापुरुषों का आशीर्वाद लिया।
प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने कहा कि संत बाबा होतूराम साहिब का जीवन मानवता, सेवा, प्रेम एवं सदभावना का संदेश देता है। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। महोत्सव के दौरान 8 सितम्बर को श्री सुखमनी साहिब पाठ, अखण्ड पाठ साहिब का आरंम्भ एवं शब्द-कीर्तन हुआ 9 सितम्बर को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पूज्य झुलेलाल साहिब जी का बहराणा साहिब चन्द भरत एण्ड मंडली द्वारा प्रस्तुत किया गया। 10 सितम्बर को अखण्ड पाठ साहिब के भोग, शब्द-कीर्तन, अरदास तथा विशाल आम भण्डारे का आयोजन किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved