For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159875951
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐश्वर्या यादव चयनित, ब्यावर की बेटी ने किया शहर को गौरान्वित |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। निकाय चुनाव 2026 में करीब 360 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एडवोकेट के घर 25 लाख की बड़ी चोरी, क्लॉक टावर थाना पुलिस पर रिपोर्ट दबाने का आरोप |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट पर सिर पर काला कपड़ा व ‘अंधा कानून’ लिखा चश्मा पहनकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल का प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: वार्ड 8 में स्थानीय निवासियों ने सजाई चौपाल, बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह राठौड़ बोले- जीत ऐतिहासिक होगी |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर शेखावत ने की वोट की अपील, 11 तारीख को 2 नंबर का बटन दबाने का किया आह्वान। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुष्कर में स्वीप टीम द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर डंडे-सरिए से हमला, मशीन खराब होने के विवाद में दुकानदार और भांजा घायल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, हमलावरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: उत्तरांचल से निकली नंदा देवी लोकजात यात्रा पहुंची पुष्कर, उत्तरांचल घाट पर पूजा-अर्चना के साथ तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत, संस्कृति की झलक भी देखने को मिली | 

अजमेर न्यूज़: कलेक्ट्रेट पर सिर पर काला कपड़ा व ‘अंधा कानून’ लिखा चश्मा पहनकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल का प्रदर्शन

Post Views 01

September 10, 2026

वार्ड 61 में सत्ता के दुरुपयोग और कथित पक्षपात पर भड़की कांग्रेस, व्यापक आंदोलन की दी चेतावनी

कलेक्ट्रेट पर सिर पर काला कपड़ा व ‘अंधा कानून’ लिखा चश्मा पहनकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल का प्रदर्शन

वार्ड 61 में सत्ता के दुरुपयोग और कथित पक्षपात पर भड़की कांग्रेस, व्यापक आंदोलन की दी चेतावनी

अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 61 में जारी चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक पक्षपात एवं आचार संहिता के कथित उल्लंघन के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजमेर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान डॉ. राजकुमार जयपाल ने सिर पर काला कपड़ा बांधकर तथा आंखों पर ‘अंधा कानून’ लिखा काला चश्मा पहनकर प्रशासनिक रवैये के प्रति विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चुनाव प्रक्रिया में समान अवसर और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वार्ड 61 में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे रवैये में दोहरे मापदंड नजर आ रहे हैं। डॉ. जयपाल ने कहा कि चुनाव मैदान में आमने-सामने खड़ी दोनों महिला प्रत्याशियों के पति पुलिस विभाग में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। कांग्रेस का आरोप है कि उनके प्रत्याशी के एएसआई पति को अवकाश नहीं दिया गया तथा बाद में निलंबित कर दिया गया, जबकि भाजपा प्रत्याशी के एएसआई पति को चुनाव प्रचार के लिए अवकाश दिया गया।
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी के पति की तैनाती उनके गृह क्षेत्र सिविल लाइन थाने में ही रखी गई है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की।
डॉ. राजकुमार जयपाल ने आरोप लगाया कि देर रात प्रत्याशी के परिजनों की गाड़ी को रोकने, अभद्रता करने तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रचार सामग्री लगाने से रोकने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन सभी प्रत्याशियों को समान अवसर नहीं देता है तो इससे चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया का निष्पक्ष और पारदर्शी होना आवश्यक है। किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग से वार्ड 61 की परिस्थितियों का तत्काल संज्ञान लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
डॉ. जयपाल ने कहा कि सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अजमेर की जनता से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक प्रचार से सावधान रहें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें।

प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचन आयोग द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर समान अवसर (Level Playing Field) सुनिश्चित नहीं किया गया और शिकायतों का निष्पक्ष समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से इस कथित पक्षपात के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेगी।विरोध प्रदर्शन में संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, विवेक पाराशर, शैलेश गुप्ता, अमित गर्ग, सुमित मित्तल, सुरेन्द्र गुर्जर,परवेज खान, चंद्रेश सुनिया, राजेश ईनाणी, मंजूर अली, बृजेश कुमार पांडे , जीवण राम मेघवंशी, लक्ष्मण चौहान,राजीव कच्छावा, मुकेश सबलानिया,सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved