Post Views 01
September 9, 2026
वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर शेखावत ने की वोट की अपील, 11 तारीख को 2 नंबर का बटन दबाने का किया आह्वान।
स्थानीय चुनाव को लेकर प्रचार का शोर थमने के साथ ही सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 8 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी संतोष कंवर शेखावत ने अपने समर्थकों के साथ चुनावी मैदान में हुंकार भरी। हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों के बीच पहुंचीं प्रत्याशी संतोष कंवर शेखावत ने जनता से संवाद साधा और आगामी 11 तारीख को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए ईवीएम मशीन पर क्रमांक 2 का बटन दबाकर कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved