For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159346706
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रचार परवान चढ़ा, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने संजय नगर में किया जनसंपर्क |  Ajmer Breaking News: ​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: बालिका दिवस पर सोफिया स्कूल की छात्राओं का नुक्कड़ नाटक,कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षित माहौल और बैड टच के खिलाफ दिया कड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: सावित्री चौराहे पर फूटी पेयजल की मुख्य पाइपलाइन, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ दिनांक 8, 9 एवं 10 सितम्बर 2026 को मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वार्ड 6 में प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत बीरा का तूफानी जनसंपर्क,फाईसागर से लेकर काजीपुरा तक घर-घर जाकर मांगे वोट |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निकाय और वार्ड चुनावों को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में चुनावी हलचल तेज, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने किया जनसंपर्क जीते तो सबसे पहले दिलाएंगे पट्टे, नालों की होगी सफाई |  Ajmer Breaking News: ​वार्ड 8: पट्टा और स्ट्रीट लाइट की समस्या पर बड़ा वादा, भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का दावा— वार्ड 8 को बनाएंगे स्मार्ट वार्ड,डोर-टू-डोर जनसंपर्क में मिल रहा अपार जनसमर्थन |  Ajmer Breaking News: इंस्टाग्राम पर पार्सल का झांसा देकर महिला से 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी, मामला दर्ज,झूलेलाल कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता से किस्तों में ऐंठे गए रुपये, | 

अजमेर न्यूज़: ​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल

Post Views 01

September 8, 2026

टीम का मुख्य उद्देश्य मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की विधिक बाधा,अनियमितता अथवा गड़बड़ी का तत्काल समाधान कर कांग्रेस प्रत्याशियों को त्वरित राहत प्रदान करना है।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल
​अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के कुशल नेतृत्व में आगामी मतदान दिवस, 11 सितंबर 2026 को मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने तथा तुरंत विधिक सलाह व सहायता प्रदान करने के लिए एक सशक्त लीगल टीम का गठन किया गया है।
​यह लीगल टीम मतदान वाले दिन पूरे समय कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर 'लीगल रूम' का कार्यभार संभालेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की विधिक बाधा, अनियमितता अथवा गड़बड़ी का तत्काल समाधान कर कांग्रेस प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को त्वरित राहत प्रदान करना है।
​कंट्रोल रूम में लीगल टीम का मुख्य संचालन पूर्व लोक अभियोजक विवेक पाराशर, पूर्व अपर लोक अभियोजक मंजूर अली, राजेश ईरानी एवं बृजेश कुमार पांडे के अनुभवी नेतृत्व में किया जाएगा।
​इस लीगल टीम में अधिवक्तागण आशीष कटारिया, अनिल कुमावत, दीपक ध्यानचंद, सुरेश गुर्जर, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, बृजेश पांडे, वंशिका सरीन, श्वेता खान, मधु रावत, संजय गौड़, अरशद खान एवं राजेश झारंसी पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे।
​अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने बताया कि कांग्रेस की यह लीगल टीम पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ चुनाव प्रक्रिया पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेगी। यदि किसी भी मतदान केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता या कानूनी समस्या की सूचना प्राप्त होती है, तो यह टीम तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्यवाही कर समस्याओं का निराकरण कर कांग्रेस प्रत्याशियों को राहत दिलाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved