Post Views 01
September 7, 2026
स्थानीय निकाय और वार्ड चुनावों को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों का भारी समर्थन और स्नेह देखने को मिल रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी कुंदन वैष्णव का मुख्य ध्यान क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों पर है।
चुनावी प्रचार जैसे-जैसे अपने शबाब पर पहुँच रहा है, क्षेत्र में उम्मीदवारों का जनसंपर्क अभियान गति पकड़ता दिख रहा है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गलियों में घूम-घूमकर वोट माँग रहे हैं। स्थानीय निवासियों, महिलाओं और बुजुर्गों द्वारा प्रत्याशी का जगह-जगह फूल-माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है।
कुंदन वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता का अपार समर्थन व प्यार हमें मिल रहा है... हमारी प्राथमिकता क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है। चाहे सफाई की व्यवस्था हो, सड़कों का जीर्णोद्धार हो या पानी की निकासी की समस्या, जनता के सहयोग से हम हर काम को प्राथमिकता से पूरा करेंगे। जनता का विश्वास हमारे साथ है ओर क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद जीत के रूप में हमें अवश्य मिलेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved