Post Views 01
September 7, 2026
वार्ड नंबर 8 में चुनावी हलचल तेज, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने किया जनसंपर्क जीते तो सबसे पहले दिलाएंगे पट्टे, नालों की होगी सफाई
आगामी निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने आज नागफणी क्षेत्र के गोपालकुंज में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और चुनाव जीतने पर पट्टों की समस्या के समाधान और टूटी सड़कों व नालियों की मरम्मत का भरोसा दिलाया।
वार्ड नंबर 8 में चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर पूरे दमखम के साथ अपने वार्ड के नागफणी और गोपालकुंज इलाके में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। घर-घर जाकर वे लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं। क्षेत्र की जनता भी खुले मन से अपनी परेशानियां उनके सामने रख रही है।
मीडिया से बातचीत करते हुए संतोष कंवर ने बताया कि मैं नागफणी के गोपालकुंज क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही हूँ। लोगों की बहुत समस्याएं हैं... खासकर नाले से संबंधित और पट्टे की समस्या। पट्टे की समस्या बहुत ज्यादा है, सभी लोग बस यही मांग कर रहे हैं कि हमें पट्टे दिलाओ। इसके अलावा सड़कें पूरी टूटी हुई हैं, नालियों में इतनी गंदगी है कि वहां दो मिनट खड़ा नहीं रहा जा सकता। अगर मैं जीतती हूँ, तो सबसे पहले इनके पट्टे का काम करवाऊंगी, नालों की सफाई करवाऊंगी और जो सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें सही करवाऊंगी।
क्षेत्र में पट्टों का न होना सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है, जिसे लेकर जनता में भारी रोष है। इसके अलावा साफ-सफाई की कमी और जर्जर सड़कों ने भी लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी ने जनता की नब्ज पकड़ते हुए इन्हीं स्थानीय मुद्दों को अपने घोषणा पत्र का मुख्य आधार बनाया है और मतदाताओं को पूर्ण समाधान का आश्वासन दिया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved