Post Views 51
September 7, 2026
अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत माकड़वाली रोड अरोड़ा होटल के पास मुरली कुट्टी टाल के गोदाम में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। शातिर चोर गोदाम के ताले तोड़कर अंदर खड़ी सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटर, एलईडी टीवी और अलमारी में रखी लगभग 20 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गोदाम मालिक मुरलीधर ने बताया कि 5 सितंबर की शाम वह गोदाम को ताले लगा कर घर गए 6 की सुबह जब गोदाम पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी से नकदी गायब है।
अंदर चेक किया तो सफेद एक्टिवा स्कूटर, एलईडी टीवी और अलमारी में रखे 15 से 20 हजार रुपए गायब थे। सीसीटीवी चेक किया तो 3 लड़के दिखे—एक ने लाल, एक ने गुलाबी और एक ने काले रंग की शर्ट पहनी थी। एक का रुमाल हट गया था, जिससे उसका चेहरा दिख रहा है। हमने फुटेज कृष्ण गंज थाने में दे दी है।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी में चेहरा कैद होने के बाद पुलिस इन चोरों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved