For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 158854225
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल की नियुक्ति अधिसूचित, सोमवार को शपथ संभव |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव में देवनानी-धर्मेंद्र गहलोत की अनबन खुलकर सामने: वार्ड 4 से पत्नी हेमा गहलोत निर्दलीय मैदान में, भाजपा को सीधी चुनौती |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा छोड़ने के लिए महिलाओं में मची होड़, नशा छोड़कर नई जिन्दगी की ओर बढ़ी महिलाएँ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस — ब्लैक पेपर जारी कर सरकार पर बोला हमला, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव के लिए 11 सितंबर को होने मतदान से पूर्व अब राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच चुका है। |  Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना, निष्पक्ष माहौल में कराएं चुनाव- राजेश्वर सिंह |  Ajmer Breaking News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक,मतदान एवं मतगणना के लिए पुख्ता हो सभी इंतजाम- लोकबन्धु |  Ajmer Breaking News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली मतदाता शपथ, मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी के संदेश के साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में कांग्रेस की प्रचंड लहर और पराजय के डर से घबराई भाजपा; मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के ढहते किले का प्रमाण: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: रेलवे के कैरिज वर्कशॉप की एकता हॉल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस — ब्लैक पेपर जारी कर सरकार पर बोला हमला,

Post Views 01

September 6, 2026

डबल इंजन सरकार के सारे इंजन फेल, विकास के नाम पर छलावा, जारी किया ब्लैक पेपर 

अजमेर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस — 'ब्लैक पेपर' जारी कर सरकार पर बोला हमला,
'डबल इंजन सरकार के सारे इंजन फेल' > विकास के नाम पर छलावा, जारी किया 'ब्लैक पेपर' 

​अजमेर में निकाय चुनाव और स्थानीय राजनीति को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने राज्य की वर्तमान सरकार और स्थानीय भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक 'ब्लैक पेपर' जारी किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले तीन सालों में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कई दौरों के बावजूद अजमेर, पुष्कर और केकड़ी को विकास के नाम पर एक रुपया भी नया बजट नहीं मिला। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा की तथाकथित 'डबल इंजन' सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय नागरिक समस्याओं को लेकर सरकार पर तीखे प्रहार किए। नेताओं ने आरोप लगाया कि अजमेर शहर और पुष्कर में आज सड़कें बदहाल हैं, सीवर लाइनें ठप पड़ी हैं और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। बारिश के दिनों में वैशाली नगर और हरिभाऊ उपाध्याय नगर में अना सागर झील का पानी सड़कों और घरों में घुस जाता है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है।
"3 साल होने को आए हैं... मुख्यमंत्री जी बार-बार अजमेर आए, पुष्कर आए, केकड़ी गए, लेकिन अजमेर शहर और पुष्कर के लिए एक पैसा भी नया स्वीकृत नहीं हुआ। डबल इंजन और ट्रिपल इंजन का दावा करने वालों के सारे इंजन फेल हो चुके हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 'सेवन वंडर्स' जैसी सौंदर्यकरण परियोजनाओं के नाम पर जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद किए गए, लेकिन खराब गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के जिम्मेदार अधिकारियों या ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेताओं ने सत्तारूढ़ दल पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और रैलियों में तेज आवाज में डीजे बजाने के भी गंभीर आरोप लगाए।
अशोक गहलोत सरकार के समय जो काम हुए थे, उन्हें भी रोक दिया गया है। आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। महाराष्ट्र से बाहरी पर्यवेक्षकों को बुलाना पड़ रहा है क्योंकि इन्हें अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं पर भी भरोसा नहीं रहा। कांग्रेस ने अजमेर की जनता से अपील करते हुए कहा कि 'ब्लैक पेपर' के जरिए सरकार की विफलताओं का पर्दाफाश किया गया है। पार्टी ने दावा किया है कि अगर जनता कांग्रेस को मौका देती है तो घोषणा पत्र के हर वादे को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, महेंद्र सिंह रलावता, राजेश टंडन, फकरे मोईन, द्रौपदी कोली, सुनील लारा,विवेक पाराशर, शैलेश गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved