For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 158573341
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना, निष्पक्ष माहौल में कराएं चुनाव- राजेश्वर सिंह |  Ajmer Breaking News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक,मतदान एवं मतगणना के लिए पुख्ता हो सभी इंतजाम- लोकबन्धु |  Ajmer Breaking News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली मतदाता शपथ, मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी के संदेश के साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में कांग्रेस की प्रचंड लहर और पराजय के डर से घबराई भाजपा; मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के ढहते किले का प्रमाण: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: रेलवे के कैरिज वर्कशॉप की एकता हॉल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: निकाय चुनाव को लेकर किशनगढ़ में भाजपा की अहम बैठक: मदन राठौड़ ने संगठनात्मक रणनीति पर किया मंथन, भागीरथ चौधरी भी रहे मौजूद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से 2 लाख की साइबर ठगी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिली वैश्विक पहचान, संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीती रात से हो रही बारिश के बीच प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री स्कूल की दीवार का एक बड़ा हिस्सा अल सुबह अचानक भरभरा कर गिर गया। |  Ajmer Breaking News: वरुणसागर रोड स्थित काली माता मंदिर में बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व,  | 

अजमेर न्यूज़: ​अजमेर में कांग्रेस की प्रचंड लहर और पराजय के डर से घबराई भाजपा; मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के ढहते किले का प्रमाण: डॉ. राजकुमार जयपाल

Post Views 01

September 5, 2026

​अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जारी किया निश्चय पत्र (अजमेर विजन डॉक्यूमेंट); 36 वर्षों के भाजपाई कुशासन से अजमेर को मुक्त कराने का लिया संकल्प

​अजमेर में कांग्रेस की प्रचंड लहर और पराजय के डर से घबराई भाजपा; मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के ढहते किले का प्रमाण: डॉ. राजकुमार जयपाल
​अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जारी किया 'निश्चय पत्र' (अजमेर विजन डॉक्यूमेंट); 36 वर्षों के भाजपाई कुशासन से अजमेर को मुक्त कराने का लिया संकल्प

​अजमेर।नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस पार्टी के आक्रामक प्रचार, जन-जन से मिल रहे अपार समर्थन और शहर में कांग्रेस का बोर्ड बनने की निश्चितता को देखकर भारतीय जनता पार्टी में गहरा भय व्याप्त हो गया है। कांग्रेस की प्रचंड जीत से घबराई भाजपा को अपनी हार साफ नजर आ रही है, जिसके चलते उन्हें आनन-फानन में प्रदेश के मुख्यमंत्री को अजमेर के चुनावी मैदान में उतारना पड़ रहा है। यह भाजपा की हताशा और बौखलाहट का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
​अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने आज एक प्रेस वक्तव्य जारी कर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही कांग्रेस पार्टी ने अजमेर की देवतुल्य जनता के समक्ष अपना 'निश्चय पत्र' (अजमेर विजन डॉक्यूमेंट) जारी कर भाजपा के 36 सालों के कुशासन की पोल खोल दी है। डॉ. जयपाल ने स्पष्ट किया कि अजमेर की जनता इस बार भाजपा के झूठे दावों और धूर्ततापूर्ण प्रचार को पूरी तरह से नकार चुकी है।
​36 वर्षों की बदहाली का हिसाब लेगी अजमेर की जनता
डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा, "अजमेर नगर निगम में पिछले 36 वर्षों से लगातार भाजपा का बोर्ड रहा है। इन तीन दशकों में भाजपा ने अजमेर को केवल बदहाली, भ्रष्टाचार, सीवरेज की नाकामी और नागरिक सुविधाओं की उपेक्षा का 'काला इतिहास' दिया है। भाजपा ने पार्षदों को केवल अपने निजी स्वार्थ और व्यापार का माध्यम बनाकर रखा। अब समय आ गया है कि जनता इस कुशासन को समाप्त करे। कांग्रेस का हर पार्षद व्यापारी या व्यवसायी नहीं, बल्कि 24 घंटे जनता की सेवा करने वाला सच्चा जनसेवक होगा।"
​कांग्रेस के 'निश्चय पत्र' (अजमेर विजन डॉक्यूमेंट) के 10 प्रमुख संकल्प:
​पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त निगम प्रशासन: जन्म-मृत्यु, मैरिज सर्टिफिकेट, NOC और पट्टों के लिए सिंगल विंडो डिजिटल सेवा लागू की जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स की विसंगतियों को दूर कर आम नागरिकों व छोटे व्यापारियों को राहत दी जाएगी।
​व्यापारियों को राहत (रामसेतु डिवाइडर मुक्त): रामसेतु के नीचे (कचहरी रोड व स्टेशन रोड) व्यापारियों के व्यापार को चौपट करने वाले डिवाइडर को हटाकर व्यापारियों को राहत दी जाएगी।
​सार्वजनिक पार्कों की मुक्ति: आजाद पार्क और सुभाष उद्यान को प्राइवेट हाथों से मुक्त कराकर जनता को सुपुर्द किया जाएगा।
​पटेल स्टेडियम खिलाड़ियों के नाम: पटेल स्टेडियम को प्राइवेट हाथों से निकालकर शहर, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने हेतु समर्पित किया जाएगा।
​आनासागर झील व सड़कों का रखरखाव: ऐतिहासिक आनासागर झील के सौंदर्यकरण के उच्च स्तरीय प्रयास होंगे और सड़कों पर खुलेआम घूम रहे आवारा गौवंश, बन्दर व कुत्तों से आम जनता को राहत दिलाई जाएगी।
​मूलभूत जन-सुविधाएं एवं सुरक्षा: हर वार्ड में सुरक्षा हेतु उच्च गुणवत्ता (HD) वाले CCTV कैमरे लगेंगे। वर्षों से ठप पड़ी सीवरेज व्यवस्था का जीर्णोद्धार, 100% स्ट्रीट लाइटें, स्वच्छता और हरित पार्कों का निर्माण होगा।
​पर्यटन एवं रोजगार: आना सागर और वरुण सागर (फॉयसागर) में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी (बोटिंग, क्रूज, जेट स्की) शुरू कर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
​24x7 जनसेवक पार्षद मॉडल: कांग्रेस का हर पार्षद अपने क्षेत्र में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा और नियमित 'जनता दरबार' लगाकर समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण करेगा।
​बुनियादी ढांचा एवं निर्बाध जलापूर्ति: बीसलपुर जल योजना के सुदृढ़ीकरण के साथ शहर में नियमित और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
​ट्रैफिक, पार्किंग एवं शहरी प्रबंधन: मदार गेट, नया बाजार, केसरगंज, दरगाह क्षेत्र जैसे मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों में गड्डा-मुक्त सड़कें और मल्टी-लेवल पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
​डॉ. राजकुमार जयपाल ने अजमेर की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि 36 साल के भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकने और अजमेर को स्वच्छ, सुरक्षित तथा विकसित बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विजय बनाएं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved