Post Views 01
September 5, 2026
अजमेर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से 2 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
अजमेर साइबर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से हुई 2 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद को सांवरिया ट्रांसपोर्ट कंपनी, नागौर का संचालक बताकर परिवादी से संपर्क किया और माल ढुलाई के लिए ट्रक उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद एडवांस के नाम पर 2 लाख रुपये म्यूल खाते में जमा करवा लिए।
जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर ठगी की रकम म्यूल खातों में प्राप्त कर उसे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे और बाद में नकद निकासी करते थे। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल इनोवा और ईको कार भी जब्त की हैं।पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जागिड एवं पुलिस उप अधीक्षक शमशेर खां के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मामले में अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved