For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 158544693
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: निकाय चुनाव को लेकर किशनगढ़ में भाजपा की अहम बैठक: मदन राठौड़ ने संगठनात्मक रणनीति पर किया मंथन, भागीरथ चौधरी भी रहे मौजूद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से 2 लाख की साइबर ठगी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिली वैश्विक पहचान, संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीती रात से हो रही बारिश के बीच प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री स्कूल की दीवार का एक बड़ा हिस्सा अल सुबह अचानक भरभरा कर गिर गया। |  Ajmer Breaking News: वरुणसागर रोड स्थित काली माता मंदिर में बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व,  |  Ajmer Breaking News: आगरा गेट, स्थित मराठा कालीन श्री वैभव महालक्ष्मी एवं श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर ,शिव सागर में शुक्रवार को जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: बागियों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की दो टूक—अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में लौटें, वरना होगी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 78 से निर्दलीय प्रत्याशी सिकंदर खान के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन पर आचार संहिता के खुले उल्लंघन का बड़ा आरोप लगाया है। |  Ajmer Breaking News: श्री झूलेलाल मंदिर में कृष्ण बनो प्रतियोगिता एवं राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन। | 

अजमेर न्यूज़: आगरा गेट, स्थित मराठा कालीन श्री वैभव महालक्ष्मी एवं श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर ,शिव सागर में शुक्रवार को जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

Post Views 01

September 5, 2026

ठीक रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर विशेष महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

जन्माष्टमी महोत्सव पर मराठा कालीन शिवसागर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।

अजमेर। आगरा गेट, स्थित मराठा कालीन श्री वैभव महालक्ष्मी एवं श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर ,शिव सागर में शुक्रवार को जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव के दौरान देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के महंत पंडित प्रकाश चन्द्र शर्मा एवं पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती से हुआ। शाम 6:30 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार कर दर्शन कराए गए। रात्रि 11:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जन्माभिषेक संपन्न हुआ तथा ठीक रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर विशेष महाआरती की गई। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए पंडित प्रमोद शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया था। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved